MadhyaPradesh News Track
राजनेतिक

पीथमपुर आए कमलनाथ, भाजपा सरकार पर गरजे

धार।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कांग्रेस के जीते हुए नपा अध्यक्ष और पार्षदों को शपथ दिलवाने पीथमपुर आए और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली।
आज पीथमपुर में कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर जमकर निशाना साधा ओर कहा कि मुझ से मुख्यमंत्री को पंद्रह माह के कार्यकाल का हिसाब मांगते हुए शर्म आनी चाहिए ओर मेरे कार्यकाल के ढाई माह तो लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में निकल गए।
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा की सरकार को प्रदेश में अठारह साल हो गए हिसाब तो उन्हें देना चाहिए लेकिन मेरे ग्यारह माह के कार्यकाल का हिसाब मांगा जा रहा है भाजपा को जनता हिसाब देगी।
कमलनाथ ने कहा कि पीथमपुर में कांग्रेस की परिषद बनने से पीथमपुर लगातार उन्नति करेगा।
वही प्रदेश में हो रहे उद्योगीक निवेश और घोषणाओं को प्रदेश अध्यक्ष ने कोरी नोटंकी बताया।

बुंदेला का शक्ति प्रदर्शन,टिकट की प्रबल दावेदारी-

कमलनाथ के दौरे को लेकर धार के पूर्व विधायक स्व.मोहन सिंह बुंदेला के पुत्र पूर्व सीसीबी अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कुलदीप सिंह बुंदेला ने प्रभावी शक्ति प्रदर्शन किया पीथमपुर नगर को बुंदेला समर्थकों ने बेनर पोस्टर से पाट दिया वही नगर पालिका चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलवाने में बुंदेला की प्रमुख भूमिका को जमकर भुनाया।


कमलनाथ ने भी इशारा कर दिया है कि हमने सेमीफाइनल जीत लिया है फाइनल भी जीतेंगे पीथमपुर नपा चुनाव जीतने का फायदा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जरूर मिलेगा।
लंबे समय से धार विधानसभा सीट से तैयारी कर रहे कुलदीप सिंह बुंदेला विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय होकर अपनी संभावनाए तलाश रहे हैं कमलनाथ के सकारात्मक रवैये से कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह बुंदेला गदगद नजर आये एवं पूरे उत्साह से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जन आभार यात्रा में हुए शामिल शहर में किया विशाल रोड़ शो

धार विधानसभा सीट से दोनों दलों में दावेदारों की फ़ौज

madhyapradeshnewstrack

धार में भाजपा को झटका नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित कई पार्षद राजू के समर्थन में उतरे मैदान में

madhyapradeshnewstrack

धार में मुख्यमंत्री के रोड़ शो से पहले युंका जिला अध्यक्ष नजरबंद कई कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब और किसानों की ताकत बढ़ी- केंद्रीय मंत्री तोमर

madhyapradeshnewstrack

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ.सनवर पटेल के स्वागत की तैयारी जोरों पर

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment