MadhyaPradesh News Track
राजनेतिक

दिगठान में विशाल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

वोट मांगना और खरीदना दोनों में अंतर है – मंत्री दत्तीगांव
मूक बलिदानी कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा का संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है – राजीव यादव

धार@पंचायत चुनाव के चलते जिले में सियासी पारा जोरों पर है  जिले में कुल 28 जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर दुुसरे चरण के शुरुआती रूझान में भाजपा 9 सीटों पर आगे है वही कॉंग्रेस 6 सीट व निर्दलीय 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुवे है तीसरे चरण की 10 सीटों पर 8 जुलाई को मतदान होना है।

म.प्र शासन के कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव यादव इस चुनाव में ऐसा लग रहा है मानो स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं, जिला पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डो में जाकर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मलेन कर वोट मांग रहे व नरेंद्र मोदी सरकार और शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगो से वोट मांग रहे है l
जिले की सबसे चर्चित ओर हैै हाई प्रोफाइल जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 के लिये दिगठा में आज कुशवाहा मैरिज गार्डन में शनिवार को विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए कार्यकर्ताओं को उद्योग मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, भाजपा संगठन जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल , पूर्व विधायक करण सिंह पंवार,भाजपा नेता अशोक जैन, भाजपा अधिकृत उम्मीदवार निर्भय सिंह पटेल ने संबोधित किया।

मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा की वोट मांगना और खरीदना दोनों में अंतर है जिस समाजसेवी ने अपने जीवन के कई वर्ष आपकी सेवा की है वह पहली बार आपसे हाथ जोड़कर सिर्फ वोट मांग रहा है आपको उन्हें मतदान कर आशीर्वाद देना चाहिए आजकल तो लोग धनबल और बाहुबल पर आपके वोट खरीदते हैं ! आपके मत की कीमत पहचानना चाहिए इस क्षेत्र के भाजपा अधिकृत उम्मीदवार का नाम ही निर्भय सिंह है वह क्या डरेंगे धनबल और बाहुबल नेताओं से जिसके साथ आप जैसी धर्म प्रेमी जनता हो उसकी जीत सुनिश्चित है।


भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि संगठन के प्रति लोगों की निष्ठा केवल भाजपा में ही देखी जा सकती है l संगठन को समर्पित ऐसे अनेकों अनेक कार्यकर्ता जो बिना किसी नाम प्रसिद्धि या पद के धार जिले ग्रामो व नगर की गलियों में संगठन को मजबूत कर राष्ट्रहित विचार धारा का प्रचार कर रहे हैं l ऐसे मूक बलिदानी कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा का संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है l भाजपा के पास विकास का नारा सशक्त और समृद्ध भारत का चेहरा नरेंद्र मोदी जैसा सितारा और शिवराज सिंह चौहान जैसा विकास पुरुष है l
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसंपर्क में प्रमुख रूप से म.प्र शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, भाजपा संगठन जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल , पूर्व विधायक करण सिंह पंवार ,भाजपा नेता अशोक जैन, भाजपा अधिकृत उम्मीदवार निर्भय सिंह पटेल,राजपूत समाज के बड़े नेता चंदन सिंह ,जिला महामंत्री सन्नी रिन, मंडल अध्यक्ष बद्री सिंह पटेल ,जिला मंत्री प्रमोद मानेकर,वरिष्ठ नेता विष्णु चौधरी,विजय रघुवंशी,मनोज जायसवाल,अंतर सिंह नागर, धार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल,नालछा मंडल अध्यक्ष मनोज पटेल,विनोद चौधरी सहित क्षेत्रीय वरिष्ठ नेता व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पीथमपुर आए कमलनाथ, भाजपा सरकार पर गरजे

madhyapradeshnewstrack

कांग्रेस नेताओं ने कारम डेम पर किया झंडावंदन,शिवराज सरकार पर लगाए आरोप

madhyapradeshnewstrack

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जन आभार यात्रा में हुए शामिल शहर में किया विशाल रोड़ शो

गंधवानी विधानसभा के स्वतंत्र जोशी धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए

madhyapradeshnewstrack

धार में मुख्यमंत्री के रोड़ शो से पहले युंका जिला अध्यक्ष नजरबंद कई कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार

तीनो मुस्लिम बाहुल्य वार्डो में कांग्रेस जीत की दहलीज पर

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment