MadhyaPradesh News Track
राजनेतिक

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ.सनवर पटेल के स्वागत की तैयारी जोरों पर

छात्रों को स्कॉलरशिप देने सहित वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा किये जाने पर नालछा में करेंगे सम्मान


धार।
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ.सनवर पटेल का आगमी 23 फरवरी रविवार को धार जिले के नालछा स्थित हजरत काजी जहुर अली बाबा के सालाना उर्स में आने का दौरा प्रस्तावित है।

डॉ. सनवर पटेल के नालछा दौरे ओर उनके स्वागत सम्मान की तैयारी जोर शोर से जारी है धार जिले के कई सामाजिक व समाजसेवी संगठन वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.पटेल का सम्मान करेंगे।
ज्ञात हो कि डॉ. सनवर पटेल ने जब से मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है उन्होंने प्रदेश भर में मौजुद वक्फ की जमीनों को भू-माफियाओं के चुंगल से आजाद करवाया है वक्फ की जमीनों से बड़ी संख्या में अवैध कब्जे हटवाए है साथ ही वक्फ संपत्तियों से होने वाली आय का आधा हिस्सा गरीब छात्रों को स्कॉलरशिप के रूप में दिया है जिससे छात्रों को पढ़ाई में आसानी हुई है उनकी इस मुहिम की प्रदेश भर में जमकर तारीफ हो रही है।
इन्हीं सब बातों को लेकर केबिनेट मंत्री सनवर पटेल के धार आगमन पर उनके भव्य स्वागत ओर सम्मान की तैयारियां की जा रही है।
धार जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष हाजी जाकिर पटेल भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जहांगीर लाला ने बताया कि वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.सनवर पटेल का आगमी दिनों में धार दौरा प्रस्तावित है उनके धार आगमन की तैयारी की जा रही है।
वही काजी बाबा ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. शाहनवाज अली व उर्स कमेटी अध्यक्ष फारूक पटेल ने बताया कि काजी बाबा के सालाना उर्स में मुख्य अतिथि के रूप में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.सनवर को आमंत्रित किया गया है पूरे प्रदेश में वक्फ से जुड़े मामलों में पारदर्शिता से काम करने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को स्कॉलरशिप देने पर उनका विशेष सम्मान समारोह उर्स के दौरान रखा गया है साथ ही 11 जोड़े गरीब अनाथ बेटियों की निःशुल्क शादी कमेटी की ओर से रखी गई है जिनको दुआए ओर विदाई देने के लिए डॉ.सनवर पटेल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

Related posts

धार में भाजपा को झटका नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित कई पार्षद राजू के समर्थन में उतरे मैदान में

madhyapradeshnewstrack

दिगठान में विशाल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

madhyapradeshnewstrack

कांग्रेस विधायकों के लिए मांडव में होगा नव संकल्प शिविर का आयोजन

धार में मुख्यमंत्री के रोड़ शो से पहले युंका जिला अध्यक्ष नजरबंद कई कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार

गंधवानी विधानसभा के स्वतंत्र जोशी धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए

madhyapradeshnewstrack

जनजाति सम्मेलन को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित जिले के 40 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment