MadhyaPradesh News Track
खेल

पुलिस एवं पत्रकारों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत

धार।
पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह की टीम ने आज पत्रकारों की जमकर धुलाई की बदले में पत्रकारों ने भी डटकर मुकाबला किया।
दरअसल बात की जा रही है आज हुए प्रेस इलेवन और पुलिस प्रशासन इलेवन के बीच मैत्री मैच की जिसमे प्रेस क्लब धार एवं पुलिस प्रशासन टीम के बीच सौहाद्रपूर्ण माहौल में टेनिस बॉल क्रिकेट खेला गया प्रेस क्लब सचिव डॉ.अशोक शास्त्री के संयोजन एवं मौजूदगी में रोमांचक मैच का आयोजन स्थानीय डीआरपी लाईन ग्राउंड पर किया गया पुलिस एवं प्रशासन की ओर से कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं एसपी आदित्य प्रताप सिंह समेत पुलिस अमला शामिल रहा।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार इलेवन ने पंद्रह ओवर में 195 रन बनाए पत्रकार इलेवन की ओर से सबसे ज्यादा 108 रन कपिल तिवारी ने बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस प्रशासन इलेवन की टीम ने 15 वे ओवर की तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल किया।
पुलिस इलेवन को जीत दिलवाने में अभिषेक वसुनिया ने 30 गेंद में 98 रन सीएसपी देवेंद्र धुर्वे ने 40 रन व आरआई अरविंद दांगी ने 15 रन सहित कोतवाली टीआई समीर पाटीदार ने अहम भूमिका निभाई।
पत्रकार इलेवन की ओर से रोहित श्रीवास ने अर्धशतक बनाकर अपना योगदान दिया टीम में पत्रकार अमरदीप सोलंकी,संदीप शर्मा,राकेश दुर्गेश्वर,राकेश शितोले,अविनाश डावर,विनोद राज चौहान शामिल रहे।
वही गेंदबाजी की बात की जाए तो पुलिस इलेवन की ओर से बॉलर संंदीप ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
पत्रकार इलेवन के अविनाश शर्मा,कपिल तिवारी,रविन्द्र सोलंकी ,अमित वर्मा,महेंद्र ठाकुर ने धुंआधार गेंदबाजी की।


कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की फील्डिंग बेहतरीन रही व पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह ने भी जमकर बल्लेबाजी की।
मेन ऑफ द मैच प्रेस इलेवन के कपिल तिवारी को चुना गया जबकि बेस्ट बॉलर का इनाम पुलिस इलेवन के संदीप को मिला दोनो टीमो की ओर से वरिष्ठ पत्रकार और पुलिस अधिकारी कर्मचारी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए।


इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, डॉ. अशोक शास्त्री,अनिल तिवारी, रफीउद्दीन सैयद,कमल सिंह सोलंकी, राकेश तिवारी,आशीष यादव,विक्की सैयद,अल्ताफ खान,अक्की पीपलोदिया,विकास पांडे,अमन चौहान,विनोद राज चौहान,जमनालाल सहित बड़ी संख्या में दर्शक एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

पूरे विश्व मे भारत का नाम रौशन करने वाली अनम खान को हज वेलफेयर सोसायटी ने दी मुबारकबाद

ये कैसी ट्रेनिंग,देश के भविष्य से करवा रहे सेवा-चाकरी

madhyapradeshnewstrack

शासकीय महाविद्यालय मनावर में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हुआ

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment