मनावर।(फिरोज खान)
राष्ट्रीय खेल दिवस स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के रूप में दिनांक 29/08/2022 को शासकीय महाविद्यालय मनावर में मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल जैसे 50 मीटर पुरुष महिला दौड़, गोला फेक, पुरुष महिला चम्मच दौड़ 600 मीटर इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस उपलक्ष पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर सी पान्टेल ने खेलों के महत्व के बारे में बताया एवं सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में आईक्यूएसी प्रभारी डॉ आई एस सस्तिया,क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार प्रजापति, क्रीड़ा विभाग प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र सोलंकी, प्रोफेसर सतीश सोलंकी, प्रोफेसर आशीष वर्मा, प्रोफेसर राजेन्द्र बालेश्वर, एनएसएस अधिकारी डॉ नीरज चौहान एवं समस्त महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
