MadhyaPradesh News Track
क्राइम

सायबर सेल धार ने सिखाए सायबर क्राईम से बचने के गुर

धार।
आमजन को सायबर अपराधों से बचने और जागरूक करने के लिए सायबर सेल धार की टीम द्वारा समय समय पर अभियान चलाए जाते है इसी कड़ी में आज सायबर सेल एवं क्राईम ब्रांच धार ने धार कॉलेज आफ नर्सिंग में साइबर क्राइम एवं महिला सुरक्षा विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया।

सेमिनार में सीएसपी देवेन्द्र सिंह धुर्वे द्वारा वर्तमान हो रहे अपराध एव सायबर अपराधों के बार में जानकारी साझा की एवं डीएसपी निलेश्वरी डावर द्वारा महीलाओ से संबधिंत सायबर अपराधो के बारे में बताया गया।
सायबर सेल धार के प्रशांत सिंह चौहान द्वारा सायबर संबंधी अपराधों से बचाव हेतु सुझाव भी दिये गये।
प्रशांत सिंह चौहान द्वारा सायबर क्राइम से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओ पर सुझाव भी दिये उनके द्वारा बताया गया कि किसी भी अनजान फोन नम्बर पर अपनी OTP शेयर न करे किसी भी व्यक्ति को अपने खाते की जानकारी प्रदाय न करे,सोशल मिडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करे ओर उनसे अपनी पर्सनल फोटो शेयर न करें।
सोशल मिडिया प्लेट फार्म पर किसी भी प्रकार की सस्ती शापिंग न करें भरोसेमंद ऑनलाइन साइड ही खरीदारी करे गूगल पर किसी भी कस्टमर कम्पनी जैसे फोन पे,गूगल पे, या किसी भी अन्य के हेल्पलाइन नम्बर सर्च न करे संबधिंत कम्पनी से सही हेल्पलाईन नम्बर लेकर ही बात करें।
साइबर क्राइम केवल सोशल मीडिया पर संदेश भेजना ही नहीं बल्कि और भी बहुत से तरीको से साइबर क्राइम होता है।


इसके साथ ही साइबर क्राइम के प्रकारों पर भी चर्चा की गई महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए MPeCop एप की जानकारी भी साझा की गयी ।
कार्यक्रम में सीएसपी देवेन्द्र सिंह धुर्वे ,डीएसपी निलेश्वरी डावर,क्राईम ब्रांच प्रभारी त्रिलोक सिंह बेस एवं सायबर टीम सम्मिलित रही।
धार कॉलेज आफ नर्सिंग के संचालक डॉ.आशीष चौहान, CEO श्रीमति मोनिका चौहान, प्रचार्य ईमरान पठान, एंव स्टाफ के साथ 200 छात्र छात्राओ ने भागीदारी की।

Related posts

महिला थाना टीम के प्रयासों ने 35 परिवारों को टूटने से बचाया

madhyapradeshnewstrack

नोगाँव में हुई चोरी के आरोपी को क्राईम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

पुलिस की नज़र से नहीं बच सके चोर लाखों रुपये की चोरी की वारदात का हुआ खुलासा

madhyapradeshnewstrack

धार पुलिस का नशे पर वार,एसपी के निर्देश मिलते ही अचानक बोला नशे के अड्डों पर धावा

madhyapradeshnewstrack

सिंघाना पुलिस को मिली सफलता 5 लाख रुपये कीमत का गांजा पकड़ाया

madhyapradeshnewstrack

पर्यटकों पर हमला आतंकियों की कायराना हरकत-मुस्लिम पंच सदर राणापुर

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment