MadhyaPradesh News Track
क्राइम

किसान की हत्या करने वाला डकैत गिरफ्तार, नजरू सरपंच का हत्यारा भी धराया

धार@विक्की सैयद

पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह द्वारा गुंडे बदमाशों एवं फरार व स्थाई वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर नजर आने लगा है क्षेत्र में अपराध कर मजदूरी की आड़ लेकर गुजरात में फरारी काटने वाले जिले के नामी चोर डकैत हत्यारे ओर लुटेरे क्षेत्र में आते ही क्राईम ब्रांच ओर पुलिस की गिरफ्त में आ रहे है बीते एक सप्ताह में क्राइम ब्रांच ओर पुलिस टीमो द्वारा नामी ईनामी डकैतों ओर लुटेरों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।
जिनमे कई तो लूट डकैती की गैंग चलाने वाले सरगना भी शामिल हैं।

आज भी क्राईम ब्रांच धार एवं थाना राजगढ़ एवं गंधवानी पुलिस को दो शातिर अपराधीयो को पकड़ने में सफलता मिली है।
राजगढ़ पुलिस ने 2 साल से डकैती सहित हत्या के अपराध में फरार तीस हजार रुपये के इनामी बदमाश हरसिंह निवासी टिकमाझीरी को पकडा है।
उक्त बदमाश ने वर्ष 2020 में अपने 07 अन्य साथियों के साथ मिलकर राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोदिया में एक किसान के खेत से 08 देशी प्याज के कट्टे चुराये थे।
खेत मालिक व उसके पुत्रों द्वारा आरोपियों को रोकने पर आरोपियों ने देशी कट्टे से फायर कर दिया था देशी कट्टे के छर्रे लगने पर खेत मालिक के पुत्र बबलू सिर्वी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
डकैती सहित हत्या के प्रकरण में शामिल कुल 08 बदमाशों में से 07 बदमाशों को थाना राजगढ़ पुलिस ने कड़ी मेहनत से गिरफ्तार कर लिया था शेष 01 आरोपी हरसिंह की गिरफ्तारी पर आईजी इंदौर झोन द्वारा तीस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।
इसी प्रकार क्राईम ब्रांच धार एवं थाना गंधवानी पुलिस ने वर्ष 2018 से हत्या के अपराध में फरार चल रहे इनामी बदमाश कुंवरसिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है 4 वर्ष पूर्व पुरानी रंजिश के चलते 22 आरोपियों ने एकमत होकर तीर-कामठी और पत्थर से भूतियापुरा के नजरू सरपंच की हत्या कर दी थी।
हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी कुंवरसिंह निवासी बलवारी भूतियापुरा की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक धार द्वारा दस हजार रुपये का क ईनाम भी घोषित किया गया था।


सरपंच की हत्या के प्रकरण में अब तक पुलिस द्वारा 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा चुका है, शेष 01 फरार आरोपी की भी शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
ज्ञात हो कि एसपी आदित्य प्रताप सिंह द्वारा हत्या, चोरी, लूट व डकैती जैसे संगीन अपराधों में लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धड़पकड़ के लिए एएसपी देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में डीएसपी क्राईम ब्रांच निलेश्वरी डावर, एसडीओपी मनावर धीरज बब्बर, थाना प्रभारी मनावर नीरज बिरथरे, गंधवानी टीआई रामसिंह राठौर के साथ-साथ क्राईम ब्रांच प्रभारी त्रिलोक सिंह बैस एवं सभी थाना प्रभारीयो को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया है जिसका असर देखने को मिल रहा है।
क्राइम ब्रांच सायबर सेल एवं पुलिस टीमो की मेहनत से कुख्यात बदमाश जेल भेजे जा रहे है जिससे जिले में अपराधों पर लगाम के साथ ही बदमाशों में खोफ देखा जा रहा है।

इन कुख्यात आरोपियों को पकड़ने में क्राईम ब्रांच धार प्रभारी त्रिलोक सिंह बैस,सउनि रामसिंह गौर,सायबर सेल के प्रशांत सिंह चौहान,सर्वेशसिंह
प्रआर. गुलसिंह, आर.बलराम, एवं थाना प्रभारी गंधवानी रामसिंह राठौर, उनि निहालसिंह दंडोतिया, आर.अम्बाराम, आर. किशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

शातिर ईरानी गैंग का चेन स्नैचर गिरफ्तार,पुणे से पकड़ लाई नोगाँव पुलिस

madhyapradeshnewstrack

मकान खुदाई के दौरान मजदूरों को मिला खजाना,कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

madhyapradeshnewstrack

सरकारी स्कूल के बच्चों को दी सायबर क्राइम ट्रैफिक व महिला अपराध की जानकारी

madhyapradeshnewstrack

महिंद्रा शोरूम गबन मामले का खुलासा,कैशियर सहित सटोरियों को धार पुलिस ने किया गिरफ्तार लाखो रुपये जप्त

खजराना के चोर पकड़ लाई कोतवाली पुलिस, टीआई ने सात दिन में कर दिया लाखों की चोरी का खुलासा

madhyapradeshnewstrack

पुलिस कप्तान की सोशल पुलिसिंग के आने लगे सुखद परिणाम जिलें में अवैध जुए सट्टे के विरुध्द बड़ी कार्यवाही

Leave a Comment