MadhyaPradesh News Track
क्राइम

महिला थाना टीम के प्रयासों ने 35 परिवारों को टूटने से बचाया

धार@

पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह व एएसपी डॉ. इंद्रजीत बकलवार के निर्देशन मार्गदर्शन में सामाजिक रिश्तो और परिवार को टूटने से बचाने  लिए महिला थाना धार की टीआई रेणु अग्रवाल के नेतृत्व में उनकी टीम लगातार काम कर रही है।

जानकारी के मुताबिक महिला थाने की टीम ने मिलने वाली शिकायतो पर कार्यवाही करते हुए माह अगस्त में 35 से ज्यादा शादियों को टूटने से बचाया गया और उन्हें समझाइश देकर हंसी खुशी वापस अपने परिवार के पास भेजा गया।

टीआई रेणु अग्रवाल की सहजता गंभीरता शिक्षा एवं रिश्तों की समझ के कारण महिला शिकायतकर्ता उनसे खुलकर अपनी बात करती हैं इसको लेकर पुलिस टीम प्रयास करती है कि लोगों की समस्या का समाधान कर उन्हें न्याय दिला सके। महिला थाने में प्राप्त होने वाली शिकायतों में प्रमुख रूप से घरेलू हिंसा पति पत्नी विवाद परिवार के साथ विवाद शोषण के मामले सामने आते हैं।

इस संबंध में महिला थाना टीआई रेणु अग्रवाल ने बताया कि थाने पर मिलने वाली शिकायतों में कार्यवाही करते हुए सबसे पहले आवेदक और अनावेदक के परिवार को थाने पर बुलाकर उनकी समस्या को गंभीरतापूर्व सुना जाता है। और हर संभव प्रयास किया जाता है कि परिवार को बिखरने से बचाया जा सके इसलिए पति पत्नी और उनके परिवार के सदस्यों की काउंसलिंग हर एक सदस्य की अलग अलग एवं एक साथ भी की जाती है क्योंकि हम अच्छे से समझते हैं कि परिवार के बिना इंसान अधूरा होता है और परिवार के साथ उसकी खुशी दोगुनी हो जाती है। इसलिए हमारी टीम पूरे परिवार के लिए सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करती है।इन सभी ममलो के अलावा भी महिला को अगर किसी भी तरह की समस्या है तो भी हमारे द्वारा उसके निराकरण की हर संभव कोशिश की जाती है।।

टीआई रेणु अग्रवाल अलग अलग मंचों से समाज की हर महिला से यही अपील करती हैं कि जब आपके साथ कोई अपराध पहली बार ही  घटित हो तभी उसका विरोध करें किसी को मौका देकर स्वयं का शोषण न कराएं एवं सर उठाकर स्वाभिमान से जिये।अपने साथ हुए अपराध की शिकायत तुरंत ही दर्ज करवाएं जिससे आपको लंबे समय तक हिंसा का शिकार न होना पड़े।

Related posts

क्लिनिक बंद कर घर जा रहे व्यक्ति के साथ हुई लुट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया खुलासा

नोगाँव पुलिस का नशे पर वार,कोर्ट परिसर में नशा कर रहे चार गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

एसपी की गुंडों को चेतावनी- अपराध छोड़े या जेल जाए बचने के लिए जिले से बाहर चले जाना उपयुक्त

थाना राजोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता मोटर साईकिल चोर गिरोह गिरफ्तार 06 बाईक बरामद

क्राईम ब्रांच ने बोला जुए के अड्डे पर धावा लाखों रुपये के साथ 32 जुएबाज पकड़ाए

madhyapradeshnewstrack

मकान खुदाई के दौरान मजदूरों को मिला खजाना,कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment