MadhyaPradesh News Track
क्राइम

अवैध गैस रिफलिंग के अड्डे पर सायबर क्राइम ब्रांच की दबिश,पाँच आरोपी गिरफ्तार

धार।
अवैध धंधेबाजों के लिए स्वर्ग बना इंदौर अहमदाबाद फोरलेन का अहम हिस्सा सरदारपुर राजगढ़ क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। सरदारपुर राजगढ़ से लगे फोरलेन क्षेत्र के अवैध धंधेबाज एक बार फिर सर उठाने लगे हैं।पूर्व में पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही को अंजाम देते हुए अवैध कामों के अड्डो को जमीदोंज कर दिया था लेकिन कुछ दिनों से क्षेत्र में अवैध काम फिर शुरू हो गए थे।क्षेत्र के अधिकांश होटल ढाबों पर बायोडीजल अवैध गैस रिफलिंग डामर अवैध शराब सहित डीजल पेट्रोल की कालाबाजारी सहित तमाम तरह के दो नंबरी काम किये जाते रहे हैं।

आज पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह ने क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है एसपी के निर्देश पर सायबर सेल टीम ने अवैध गैस रिफिलिंग के अड्डे पर धावा बोलते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है साथ ही एक गैस टेंकर ओर भारी मात्रा में सिलेंडर जप्त किये है।


जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह को लगातार क्षेत्र में अवैध कामो की सूचना मिल रही थी जिस पर कप्तान द्वारा अवैध गैस रिफिलिंग बायो डीजल अवैध हथियार सहित अवैध कारोबार में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए एएसपी डॉ.इंद्रजीत सिंह बाकलवार के मार्गदर्शन में जिले के सभी एसडीओपी टीआई के साथसाथ सायबर सेल इंचार्ज भेरुसिंह देवड़ा को लगाया था।
आज एसपी मनोज कुमार सिंह को मिली जानकारी पर पुलिस की सायबर सेल टीम द्वारा थाना सरदारपुर के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए इन्दौरअहमदाबाद हाइवे पर स्थित तेजाजी राजस्थानी होटल के पास ग्राम फुलगावडी में अवैध रुप से गैस रिफिलिंग का कारोबार करते मोके से 05 आरोपियो को रंगे हाथ पकड़ा तथा उनके खिलाफ थाना सरदारपुर पर अपराध क्रमांक 410/23 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 व धारा 285 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस टीम मोके से टैंकर ड्राइवर जयपालसिंह पिता महेन्द्रसिंह पटार मोहल्ला जिला अशोकनगर, संजय पिता सुभाष जाट सरदारपुर, संतोष पिता मोहन राजपूत खरेली, गजेन्द्र पिता कांजी जाट खरेली सरदारपुर,दिनेश पिता सरदार राजपूत खरेली को गिरफ्तार करते हुए गैस टेंकर गैस सिलेंडर पाईप नली नोजल सहित लाखों रुपये कीमत का सामान बरामद किया है।

आरोपियो को पकड़ने में सरदारपुर टीआई प्रदीप खन्ना सायबर सेल प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा, सउनि रामसिंह गौर,सउनि मनोज परमार, प्रआर. विजय सिंह भाटी, प्रआर. राजेश सिंह चौहान, आर.बलराम भंवर, आर. शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, सायबर सेल के प्रशांत सिंह चौहान, आर.अंकित रघुवंशी, आर.भानु प्रताप सिंह राजपूत आर. प्रताप, आर. प्रियतम, आर. हरिशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

महिंद्रा शोरूम गबन मामले का खुलासा,कैशियर सहित सटोरियों को धार पुलिस ने किया गिरफ्तार लाखो रुपये जप्त

राणापुर में नशीले पदार्थ का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी नशे के नाम पर बिक रही हे मौत

तितली भँवरे के भंवर में उलझ रहा युवाओं का भविष्य

madhyapradeshnewstrack

नशे के सौदागरो पर मनावर पुलिस की नकेल,नशेडियो में मचा हडकंप

madhyapradeshnewstrack

दो पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, धार झाबुआ इंदौर से चोरी किये दस वाहन बरामद

madhyapradeshnewstrack

धार में आबकारी विभाग की कार्यवाही 02 अक्टूबर शुष्क दिवस पर खपाये जाने के लिए खेत पर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त हुई

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment