MadhyaPradesh News Track
क्राइम

थाना राजोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता मोटर साईकिल चोर गिरोह गिरफ्तार 06 बाईक बरामद

चार लाख अस्सी हजार रुपये कीमत के दो पहिया वाहन जप्त 06 चोर गिरफ्तार

धार।
धार जिले के सरदारपुर के राजोद थाना पुलिस को बाईक चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है पुलिस ने आरोपियों से 06 बाईक बरामद की है चोरों से पूछताछ जारी है उनसे ओर भी बाईक चोरी की घटना का खुलासा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को फरियादी आशीष पिता राधेश्याम मेहता के घर के सामने से 02 मोटर सायकल अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गये पुलिस ने फरियादी आशीष पिता राधेश्याम मेहता की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना राजोद पर अपराध क्रमांक 168/2025 धारा 303(2) बीएनएस का मामला कायम कर जांच में लिया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी/धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे ओर एएसपी विजय डावर के निर्देशन सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में राजोद टीआई रामसिंह राठौर ने टीम गठित कर वाहन चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरू की इस दौरान मुखबिर की सूचना पर राजोद पुलिस ने 06 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया आरोपीयों से पूछताछ करने पर आरोपीयों ने थाना बदनावर ओर राजोद क्षेत्र से वाहन चोरी करना स्वीकार किया पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से चोरी की 06 मोटर साईकिल जप्त की हैं जिनकी अनुमानित कीमत चार लाख अस्सी हजार रूपये बताई जा रही है।
पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी सुनील पिता रामलाल निवासी रामखेड़ा राजोद ईश्वर पिता बद्रीलाल ओसारी विनय उर्फ विनोद पिता नाथु नाथ निवासी गोन्दीखेड़ा मयंक पिता भेरु लाल सिंगाड़ विजय पिता कोदर भारत पिता सुखराम कटारा को पकड़ा है।
चोर गिरोह को पकड़ने में राजोद टीआई रामसिंह राठौर उनि विक्रमसिंह देवडा सउनि मनीष परमार सउनि रमेशचन्द्र भाभर सउनि पी.एस डामोर आर.विक्रम अहिरवार महेंद्र दिलीप मण्डलोई आर. दिपक मेडा विवेक बौरासी दिपक राजेश व सायबर सेल धार के प्रशांन्त सिंह चौहान शुभम सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

पुलिस की नज़र से नहीं बच सके चोर लाखों रुपये की चोरी की वारदात का हुआ खुलासा

madhyapradeshnewstrack

शातिर ईरानी गैंग का चेन स्नैचर गिरफ्तार,पुणे से पकड़ लाई नोगाँव पुलिस

madhyapradeshnewstrack

अवैध हथियारों के सौदागर गिरफ्तार, पिस्टल कट्टे सहित चोरी की कार जप्त

madhyapradeshnewstrack

मंडी में हुई चोरी का 48 घंटे में खुलासा,साथ काम करने वाला निकला दगाबाज

madhyapradeshnewstrack

कुख्यात”लेडी डॉन” के कारनामे सुनकर उड़ जाएंगे आपके होंश,पहले से दर्ज हैं कई मामले

madhyapradeshnewstrack

तितली भँवरे के भंवर में उलझ रहा युवाओं का भविष्य

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment