MadhyaPradesh News Track
क्राइम

झाबुआ जिले में अवैध शराब का परिवहन जोरों पर राणापुर पुलिस ने लाखों रुपये की अवैध शराब पकड़ी

 

झाबुआ।(डॉ.मुजफ्फर शेख)
गुजरात की सीमा से सटे आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले में अवैध शराब की तस्करी धड़ल्ले से जारी है झाबुआ पुलिस अवैध शराब तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।

झाबुआ एसपी पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड करने के लिए निर्देशित किया गया है जिस पर एएसपी प्रेमलाल कुर्वे ओर झाबुआ एसडीओपी रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर दिनेश रावत द्वारा थाना राणापुर की पुलिस टीम बना कर अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

जिसके तारम्य में राणापुर पुलिस टीम को मुखबीर से सुचना मिली की टाण्डी रोड पाडलवा क्षेत्र में एक क्रेटा कार जिसका नम्बर एमपी-09-जेडएस-6090 है उसमे अवैध शराब भरी हुई है ओर शराब को बेचने के लिए ले जाया जा रहा है कार को घेरा बंदी कर रोका तो अज्ञात बदमाश क्रेटा वाहन छोड कर भाग गया वाहन की तलाशी लेने पर उसमे माउंट बीयर 6000 की कुल 38 पेटीयाँ जिसमें करीब 456 बल्क लीटर शराब कीमती 1,00,320 रुपये एवं क्रेटा वाहन की किमत करीब 15,00,000 रुपये सम्पुर्ण कुल 16,00,320 रुपये की जप्ति की गई है वही अज्ञात आरोपी के विरुध्द आबकारी अधिनियम के तहत थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 138/2025 धारा 34(2)36 आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

इस कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी दिनेश रावत प्रधान आरक्षक गुलाबसिह प्रधान आरक्षक जगतसिंह आरक्षक संजु आरक्षक नुरसिंह का सरहानीय योगदान रहा।

Related posts

शातिर ईरानी गैंग का चेन स्नैचर गिरफ्तार,पुणे से पकड़ लाई नोगाँव पुलिस

madhyapradeshnewstrack

मकान खुदाई के दौरान मजदूरों को मिला खजाना,कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

madhyapradeshnewstrack

मंडी में हुई चोरी का 48 घंटे में खुलासा,साथ काम करने वाला निकला दगाबाज

madhyapradeshnewstrack

नोगाँव में हुई चोरी के आरोपी को क्राईम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

सिंघाना पुलिस को मिली सफलता 5 लाख रुपये कीमत का गांजा पकड़ाया

madhyapradeshnewstrack

कुख्यात”लेडी डॉन” के कारनामे सुनकर उड़ जाएंगे आपके होंश,पहले से दर्ज हैं कई मामले

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment