MadhyaPradesh News Track
प्रदेशमध्यप्रदेश

डॉ.अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-महू लोकसभा क्षेत्र को दी नई ट्रेन की सौगात

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर 13 अप्रैल को अंबेडकर नगर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित करेंगी

धार।
भारत रत्न डॉ.भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-महू लोकसभा क्षेत्र को नई ट्रेन की सौगात दी है।
केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर 13 अप्रैल रात 10:20 पर अंबेडकर नगर से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को करेंगे समर्पित करेंगी साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो लिंक से जुड़कर नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे इस दौरान क्षेत्रीय विधायक व वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने इस अनुपम सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का विशेष आभार व्यक्त किया है।लंबे समय से दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन चलाने की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी इस के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कुछ समय पूर्व ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात कर इस संबंध में प्रस्ताव रखा था ओर उन्हें जनभावनाओं से अवगत करवाया था।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर के प्रयासों से इस नई ट्रेन को मंजूरी मिली है जिस पर क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय मंत्री ठाकुर का आभार माना है।
यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का पुलिस कप्तान ने सम्मान किया

madhyapradeshnewstrack

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जुमे की नमाज पर धार में बरसी शांति और सौहाद्र की बूंदे मुस्लिम बोले देश कानून और शांति व्यवस्था पहले

हर घर तिरंगा अभियान में मुस्लिम समाज देगा पाँच सौ झंडे

madhyapradeshnewstrack

मेडिकल दुकानों पर बच्चे बेच रहे दवाई,कई दूकानों के लाइसेंस नियम विरुद्ध किये जारी

madhyapradeshnewstrack

पर्यवेक्षक वंदना खरे के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा,शासन से की कार्यवाही की मांग

madhyapradeshnewstrack

घर मे बेलन सड़क पर लाठी चलाएंगी महिलाएं

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment