MadhyaPradesh News Track
Other

ये कैसा नम्बर वन इंदौर, गंदगी का लगा अम्बार

(इंदौर@आरिफा शेख)

कहने को तो इंदौर पूरे देश मे साफ सफाई के मामले में एक नम्बर का तमगा लिये हुए है नगर निगम के सफाईकर्मी दिन रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ रखने के लिये कड़ी मशक्कत कर रहे है लेकिन क्षेत्र के चुनाव जीते हुए जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते कुछ क्षेत्रों में साफ सफाई के मामले में ये बात सिरे से खारिज होती नजर आती है जी हाँ हम बात कर रहे है शहर के सबसे बड़े वार्ड क्रमांक 53 आजादनगर के कोहिनूर कालोनी की जहाँ जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है जल जमाव से मच्छरों के प्रकोप से लोग बीमार हो रहे हैं वही कई बार शिकायत करने के बाद भी नालों ओर सड़को की सफाई नहीं कि जा रही है जिससे कॉलोनीवासी परेशान है।


क्षेत्रवासीयो ने बताया कि गंदगी के बीच नमाज के लिये जाना पड़ता है जिससे नमाजियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है गंदगी और मच्छरों की वजह से बीमारी फैलने का खतरा भी है।

कई बार शिकायत की गई लेकिन साफ सफाई नही हुई साफ सफाई को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सजग नहीं है।
क्षेत्रीय पार्षद के नगर निगम में महत्वपूर्ण पद पर रहने के बाद भी यह क्षेत्र सफाई के मामले में फिसड्डी बना हुआ है।
कॉलोनीवासी जल्द ही मामले की शिकायत महापौर पुष्यमित्र भार्गव ओर नगर निगम आयुक्त सहित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में करने जा रहे है।

 

Related posts

अनुविभागीय अधिकारी आर.एन.शर्मा सेवानिवृत्त, समारोह पूर्वक दी बिदाई

कलेक्टर एसपी ने जाने शहरवासियों के हाल राजवाड़े पर हुई चाय पर चर्चा

madhyapradeshnewstrack

निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न

madhyapradeshnewstrack

इंदौरी बस मालिक और उसके शराबी ड्राइवर बने लोगो की जान के लिये खतरा,गिरफ्तार कर रासुका लगाने की मांग

madhyapradeshnewstrack

धार के इमामबाड़े को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका मुस्लिम पक्ष ने वापस ली

madhyapradeshnewstrack

राणापुर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई

Leave a Comment