MadhyaPradesh News Track
व्यक्ति-विशेष

वरिष्ठ समाजसेवी अजीज़ मक्की खादिम-ए-मिल्लत अवॉर्ड से सम्मानित

भोपाल/मुंबई
गरीब मरीजों के इलाज ओर मदद के लिये हमेशा तत्पर रहने वाले मुंबई के वरिष्ठ समाजसेवी अज़ीज़ अहमद मक्की को एक बार फिर खादिम-ए-मिल्लत का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है।
मुंबई की एजुकेशनल वेलफेयर फाउंडेशन के प्रमुख अजीज़ अहमद मक्की नागपाड़ा के पीटी माने गार्डन से सभी धर्मों के मरीजों की सेवा को अंजाम देते आ रहे है।
पीटी माने गार्डन में ही किडनी मरीजों के डायलिसिस के लिये तीस से अधिक मशीने उपलब्ध है जिनसे हर रविवार निःशुल्क डायलिसिस किया जाता है इसी प्रकार यहाँ केंसर के मरीजों का निःशुल्क उपचार एवं मुंबई के प्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा परामर्श भी दिया जाता है फिजियोथेरेपी से लेकर अन्य बीमारियों का ईलाज पूरी तरह निःशुल्क किया जाता है वही अन्य अस्पतालों में भर्ती गरीब मरीजों के ऑपरेशन से लेकर हर तरह की मदद अज़ीज अहमद मक्की द्वारा अपने स्तर पर करवाई जाती है।

मध्यप्रदेश के भोपाल इंदौर धार जबलपुर जैसे शहरों के लोग बड़ी संख्या में एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से मुंबई में अपना इलाज करवाते है।
शिक्षा के मामले में एजुकेशनल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पढ़ाई के लिये फीस न भर पाने वाले गरीब तबके के बच्चो की फीस भरने के साथ ही उन्हें पीटी माने गार्डन में पढ़ाई की विशेष व्यवस्था करवाई जाती रही है।
श्री मक्की की मदद से प्रतिभावान बच्चे यहाँ से पायलट से लेकर डॉक्टर तक का सफर तय कर रहे है।

अज़ीज़ मक्की द्वारा सरकार से मदद ओर अनुदान लीये बीना पीटी माने गार्डन से बड़े बड़े सेवा कार्य किये जा रहे है इसके पुर्व भी महाराष्ट्र की कई संस्थाने एवं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अजीज मक्की को सम्मानित कर चुके है।
कल मुंबई की प्रसिद्ध सहयाद्री को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा श्री मक्की को खादिम-ए-मिल्लत अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

अजीज़ मक्की के मुंबई से बाहर होने से एजुकेशनल वेलफेयर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष शाहबाज सिद्दीकी एवं सचिव सईद खान ने पुरस्कार ग्रहण किया।

इस उपलब्धि पर समाजसेवी अजीज़ मक्की को कई लोग द्वारा बधाई दी गई है।

Related posts

नालछा थाने के प्रधान आरक्षक धर्मेश राजू रायकवार कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित

madhyapradeshnewstrack

भजन गजल कव्वाली गायक रामेश्वर सेन सम्मानित

madhyapradeshnewstrack

तहसीलदार की लिखी कविता मतदान के लिये कर रही प्रेरित, जमकर हो रही सराहना

madhyapradeshnewstrack

बेबस हूं,लाचार हूं,मैं वो ग़रीब की संतान हूं,

कारम डेम आपदा में बेहतर कार्य करने पर एसडीओपी धीरज बब्बर ओर उनकी टीम सम्मानित

madhyapradeshnewstrack

जाती पाती धर्म का भेद मिटाए आओ मिलकर मतदान करायें लोकतंत्र का त्यौहार मनाएं

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment