MadhyaPradesh News Track
ताजा खबर

रेपिड एक्शन फोर्स ने किया शहर में फ्लैग मार्च

धार।

आज द्रुत कार्य बल यानी रेपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी शहर में आई है कंपनी द्वारा धार जिले के सभी संवेदनशील इलाकों का दौरा किया जाएगा।
अपने सालाना अभियान के तहत रेपिड एक्शन फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च,सभी इलाकों की जानकारी के साथ ही सामाजिक कार्य जिनमे पौधरोपण,सिविक एक्शन,स्वच्छता अभियान जैसे कार्य भी किये जाएंगे ताकि दंगो जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत कार्यवाही की जा सके।


रेपिड एक्शन फोर्स प्लाटून कंपनी का कार्यभार उप कमांडेंट शहनाज अली के पास है उनके साथ कंपनी के निरीक्षक पी.डी. यादव सहित अधिकारी और जवान शामिल है।
कंपनी द्वारा आज धार के कोतवाली ओर नोगाँव थाना क्षेत्र का फ्लैग मार्च किया साथ ही संवेदनशील इलाकों के साथ ही एवं पूर्व में हुई साम्प्रदायिक घटनाओं की जानकारी भी ली गई।
फ्लैग मार्च के दौरान कंपनी द्वारा विवादित स्थल भोजशाला/कमाल मौलाना मस्जिद का दौरा भी किया गया एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
फ्लैग मार्च के दौरान सीएसपी देवेंद्र धुर्वे एवं कोतवाली टीआई समीर पाटीदार,ट्रैफिक सूबेदार राजेश बरवाल, भी शामिल रहे।

Related posts

नकली खाद बनाने के गोदाम पर छापा, दुकान भी सील

madhyapradeshnewstrack

अफवाहों के चलते शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी कतारे जाम की स्थिति पुलिस बुलानी पड़ी

madhyapradeshnewstrack

बस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख,मुख्यमंत्री ने दी एकनाथ शिंदे को जानकारी

madhyapradeshnewstrack

देश के वीर सैनिकों के नाम रहेगा श्री श्याम हॉस्पिटल का शुभारंभ कार्यक्रम

टीआई ने महिला अधिकारी को गोली मारने के बाद कि आत्महत्या

madhyapradeshnewstrack

तीन दिन में लगातार चार हादसे मासूम की मौत का कौन है जिम्मेदार

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment