MadhyaPradesh News Track
मध्यप्रदेश

साहब हम बेघर हो गए है कहाँ जाए- कारम डेम के प्रभावितों ने कलेक्टर को बताया दुखः

धार।
धार जिले के बहुचर्चित कारम डेम के मामले में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों के खिलाफ कार्यवाही के बाद डेम के पानी से हुए नुकसान से प्रभावित लोग अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में धार पहुँचे एवं कलेक्टर डॉ.पंकज जैन को अपना दुखड़ा सुनाया।


धरमपुरी विधायक पाचीलाल मेडा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम के नेतृत्व में कई गाँवो के लोगो ने आज अभिव्यक्ति स्थल से रैली निकाल कर कलेक्टर कार्यालय में धरना दिया।
रैली में शामिल आदिवासी वर्ग ने जमीन के बदले जमीन और मकान के बदले मकान के नारे लगाए वही शिवराज सरकार पर आदिवासीयो पर अत्याचार का आरोप लगाया।
प्रभावित ग्रामीणों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई ग्रामीणों का कहना था कि नदी किनारे की जमीन फसल ओर मकान पूरी तरह बर्बाद हो गए है।
सरकार ने सर्वे के बाद मुआवजा सूची जारी करवाई है जिसमे कई प्रभावित ग्रामीणों के नाम छूट गए हैं जरूरी कागज नही होने से उनको मुआवजा नहीं मिलने की बात की जा रही है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

कलेक्टर ने लिखवाए नाम-

कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने महिलाओ सहित बुजुर्गों की बात को संजीदगी से सुना अपनी परेशानी बताने दौरान कई प्रभावितों की आंखे भर आईं।
कलेक्टर ने तुरंत तहसीलदार विनोद राठौड़ को छुटे हुए लोगो के नाम लिखने के निर्देश दिया तहसीलदार ने एक एक कर सभी प्रभावितो के नाम और समस्याओं को नोट किया।
कलेक्टर ने प्रभावित किसान एवं ग्रामीणों को जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

Related posts

गाड़ी रोक कर सुनी कलेक्टर ने छात्रों की गुहार

madhyapradeshnewstrack

खबर का असर- बच्चों से चरण चाकरी करवाने वाली ट्रेनिंग सेंटर प्रभारी निलंबित

madhyapradeshnewstrack

राष्ट्रीय महासचिव विजय बहादुर सिंह “नन्हे ठाकुर” की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की बैठक

वाह ठाकरे साहब आपने तो कमाल कर दिया धार पुलिस का सर फख्र से उचा हो गया है

madhyapradeshnewstrack

घर मे बेलन सड़क पर लाठी चलाएंगी महिलाएं

madhyapradeshnewstrack

पर्यवेक्षक वंदना खरे के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा,शासन से की कार्यवाही की मांग

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment