MadhyaPradesh News Track
प्रदेशमध्यप्रदेश

वाह ठाकरे साहब आपने तो कमाल कर दिया धार पुलिस का सर फख्र से उचा हो गया है

टीआई ठाकरे ने इंसानियत की मिसाल पेश कर बता दिया की धार पुलिस आमजन के प्रति संवेदनशील है

धार@विक्की सैयद
पुलिस का नाम सुनते ही शरीफ इंसान हो या गुंडा बदमाश एक बारगी सभी के अंदर कही न कही खाकी से किसी अनजाने डर की भावना पैदा हो जाती है वो डर कौन सा है किसी से छुपा नहीं है लेकिन उस डर के जिम्मेदार कुछ चुनिंदा पुलिस कर्मी होते है लेकिन कई ऐसे बिरले अधिकारी और जवान भी होते है जो विभाग का सर फख्र से ऊँचा कर देते हैं।
हम बात कर रहे हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धार जिले के बदनावर दौरे की इस दौरान जिले में कई राजनीतिक उठा पटक देखने को मिली कहीं पोस्टर फाड़े गए तो किसी ने मंच पर बैठने से मना कर दिया और किसी के शब्द किसी को तिर की तरह चुभ गए इसके अलावा भी कई राजनीतिक दाव पेंज ओर आरोप प्रत्यारोप देखने को मिले लेकिन इन सब चीजों से दूर एक सुखद तस्वीर ने पूरे देश और प्रदेश में धार का यहाँ की पुलिस का ओर उस पुलिस अधिकारी का ध्यान अपनी ओर खींचा।


हम बात कर रहे हैं धामनोद टीआई प्रवीण ठाकरे की जिनकी इस तस्वीर ने सोश्यल मीडिया पर काफी प्रशंसा बटोरी है। उनके इस काम की तारीफ मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना को भी करनी पड़ी डीजीपी ने धामनोद टीआई प्रवीण ठाकरे को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की ओर उनके इस काम की तस्वीरे एक्स पर पोस्ट भी की है।


आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है दरअसल 17 सितंबर को धार जिले के बदनावर तहसील के भैंसोला में पीएम मित्रा मेगा पार्क का भूमि पूजन करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आए थे इस कार्यक्रम में धामनोद टीआई प्रवीण ठाकरे विशाल जनसभा के दौरान वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात थे सभा स्थल पर भारी भीड के बीच एक दिव्यांग व्यक्ति जो हाथों के सहारे जमीन पर सरकते हुए पांडाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे उन्हें देख टीआई प्रवीण ठाकरे तुरंत उनके पास पहुंचे उनसे बात की तो पता चला कि सुरक्षा कारणों से व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है तो टीआई ठाकरे ने बिना देर किए दिव्यांग व्यक्ति को अपनी गोद में उठाकर उनकी गाड़ी तक पहुँचा कर उनकी सहायता कर मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की जिसकी तस्वीरे वहाँ मौजूद मीडिया कर्मियों ने खिंच ली जो अब राष्ट्रीय स्तर तक चर्चा बटोर रही है।
टीआई प्रवीण ठाकरे के इस सराहनीय और संवेदनशील काम के लिए मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने एक्स पर ट्वीट कर उनकी तारीफ करते हुए उन्हें पाँच हजार रुपये का नकद ईनाम देने की घोषणा की है।
टीआई ठाकरे का यह काम न केवल पुलिस की संवेदनशीलता को दर्शाता है बल्कि आम जन में सुरक्षा बलों के लिए विश्वास को और भी मजबूत करता है।

Related posts

गाड़ी रोक कर सुनी कलेक्टर ने छात्रों की गुहार

madhyapradeshnewstrack

निष्कासन के बजाए बागियों को बांटे पद तो दिल्ली में मचा बवाल, प्रदेश कार्यकारिणी पर तत्काल लगाई रोक

madhyapradeshnewstrack

डॉ.अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-महू लोकसभा क्षेत्र को दी नई ट्रेन की सौगात

madhyapradeshnewstrack

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मुस्लिम समाज धार ने विजय स्तंभ पर किया विरोध प्रदर्शन मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

madhyapradeshnewstrack

मेडिकल दुकानों पर बच्चे बेच रहे दवाई,कई दूकानों के लाइसेंस नियम विरुद्ध किये जारी

madhyapradeshnewstrack

हर घर तिरंगा अभियान में मुस्लिम समाज देगा पाँच सौ झंडे

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment