देश प्रदेश में 1500 साला ईद-ए-मीलादुन्नबी मुस्लिम समाज ने धुम धाम से मनाया
झाबुआ/राणापुर(मुजफ्फर शेख)
पैगम्बर मोहम्मद साहब का 1500 साला जश्न ए ईद-ए-मीलादुन्नबी पर्व मुस्लिम समाज ने धुमधाम ओर बड़ी अकीदत के साथ मनाया।
झाबुआ सहित जिले भर में धूमधाम से जुलूस निकाले गए।
इधर राणापुर में गुरूवार रात शब ए विलादत के मौके पर एमजी रोड पर अजीमुश्शान महफिल का प्रोग्राम हुआ जिसमें बड़ी संख्या मे समाजजनों ने हिस्सा लिया।

शुक्रवार सुबह 9 बजे मुस्लिम समाज ने नबी सल्लाहों अलैहे व सल्लम की विलादत की खुशी में धुमधाम से ऐतिहासिक जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जुलूस जामा मस्जिद से परंपरागत रूप से बेन्ड पर नाते मुस्तफा पढ़ते हुए निकाला जिसमें सभी ने अपने अपने अंदाज में नाते पाक पड़ी ईद मिलादुन्नबी जुलूस के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद भी दी।
बीते दिनों से ही लोगों ने अपने घर मस्जिदों और चौराहों को रंगीन रोशनियों और हरे रंग के झंडों से सजावट की बच्चों ने अपने हाथ पर हरे रंग की पट्टियाँ बांधी क्योंकि हरा रंग इस्लाम का प्रतीक है।
जुलुस की सरपरस्ती जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती गुलाम साबिर मौलाना अब्दुल जलील अशरफी व मुस्लिम पंच सदर सलमान निजामी ने की दोनों मौलानाओ के साथ समाज के वरिष्ठो जनों को घोड़े पर बैठाया गया जुलुस के दौरान समाज के युवाओं ने बच्चों के लिए जगह जगह चाकलेट आइसक्रीम लस्सी आदि बांटने का इंतेजाम किया गया।

जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलुस अपने पारंपरिक मार्ग एमजी रोड थाना चौराहा हरिऊम चौक सोनी बाजार बोहरा बाज़ार शिवाजी चौक होता हुआ बस स्टैंड पहुंचा जहां आतिशबाज़ी की गई जिसके बाद जुलुस दोबारा जामा मस्जिद पहुंचा जहां सलातो सलाम पढ़ा गया व देश ओर दुनिया में अमन चैन भाई चारे की दुआ की गई जश्ने ईद मिलाद के पांच दिवसीय कार्यक्रम के पूरे होने पर शुक्रवार जमात खाने पर लंगर का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस प्रशासन नगर पंचायत ने बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था जिस पर मुस्लिम समाज ने सभी का आभार माना।
