MadhyaPradesh News Track
धर्म

मोहर्रम के दौरान राणापुर में मुस्लिम समाज ने मेहंदी का जुलूस निकाला

झाबुआ/ राणापुर(मुजफ्फर शेख)

मुस्लिम समाज का इस्लामी नया वर्ष मोहर्रम शुरू हो चुका है हजरत मोहम्मद सलल्लाहो अलैहे व सल्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन ओर उनके कुनबे की अज़ीम शहादत से जुड़ा पर्व सभी मुसलमानों को गमगीन कर देता है।

मोहर्रम के चलते राणापुर के हुसैनी चौक में देर रात तक कर्बला की शहादतो का बयान पढ़ने व सुनने का दौर चल रहा है वही मुस्लिम समाजजन शरबत व खिचड़ा बनाकर दावतें दे रहे हैं। जिसमें हसनी हुसैनी मुस्लिम जन अकीदत ओ एहतराम से कर्बला की शहादतो का बयान सुन रहे हे।

राणापुर में मोहर्रम की सात तारीख़ को रात 10 बजे के बाद मेहंदी का जुलूस निकाला गया जिसमें हक हुसैन मौला हुसैन के नारे लगाते हुवे जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुराना बस स्टैंड चौराहा पहुंचा। जहां मेहंदी एकत्रित कर दुआ फातिहा कर देश में अमन ओ अमान भाईचारा कायम करने के लिए दुआ मांगी गई जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल रहे।

Related posts

राणापुर में निकला ताजियों का जुलूस सभी धर्मों के लोगों ने उतारी मन्नत बच्चों को तोला

शहर काजी वकार सादिक ने डीआईजी मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की

madhyapradeshnewstrack

यौमे-आशूरा के दिन अल्लाह को याद करें और रोजा रखें-शहर काजी

अखिल भारतीय क्षत्रिय सरगरा महासभा की जिला बैठक संपन्न हुई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया

madhyapradeshnewstrack

पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में नातों की महफ़िल सजी सुबह निकला ऐतिहासिक जुलूस ए मोहम्मदी

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment