MadhyaPradesh News Track
धर्म

शहर काजी वकार सादिक ने डीआईजी मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की

कल निकलेगा ईद मिलादुन्नबी पर विशाल जुलूस बेहतर सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की

धार।
पैगंबर मोहम्मद सलल्लाहो अलैहे व सल्लम के 1500 साला यौमे पैदाइश के मौके पर कल जिले भर में निकलने वाले जुलूसों में उचित सुरक्षा व्यवस्था करने को लेकर धार शहर काजी वकार सादिक ने डीआईजी/धार एसपी मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की।


शहर काजी वकार सादिक ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी को हमारे नबी की पैदाइश के दिन के रूप में आलमी रूप से पूरी दुनिया में बड़ी अकीदत के साथ मनाया जाता है इस दिन मुस्लिम समाजजन खुशी और उल्लास के साथ इस दिन जुलूस निकालते हैं।
इसी उपलक्ष्य में परंपरागत रूप से पूरे धार जिले में भी ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकाले जाएंगे इसको लेकर आज डीआईजी/धार एसपी मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की और पूरे जिले में उचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ ईद मिलादुन्नबी संपन्न हो इसकी मांग की गई है एसपी मनोज कुमार सिंह ने उचित सुरक्षा व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।
वही शहर काजी वकार सादिक ने पूरे जिले के मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि खुशी और हर्ष उल्लास व शांति के साथ त्यौहार को मनाए अगर कहीं कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न करता है तो सबसे पहले पुलिस प्रशासन के संज्ञान लाया जाए और सभी लोग खुशी के साथ गंगा जमुनी तहजीब को जिंदा रखते हुए इस त्यौहार को मनाए।

Related posts

यौमे-आशूरा के दिन अल्लाह को याद करें और रोजा रखें-शहर काजी

पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में नातों की महफ़िल सजी सुबह निकला ऐतिहासिक जुलूस ए मोहम्मदी

madhyapradeshnewstrack

अखिल भारतीय क्षत्रिय सरगरा महासभा की जिला बैठक संपन्न हुई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया

madhyapradeshnewstrack

मोहर्रम के दौरान राणापुर में मुस्लिम समाज ने मेहंदी का जुलूस निकाला

राणापुर में निकला ताजियों का जुलूस सभी धर्मों के लोगों ने उतारी मन्नत बच्चों को तोला

Leave a Comment