MadhyaPradesh News Track
प्रदेशमध्यप्रदेश

पर्यवेक्षक वंदना खरे के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा,शासन से की कार्यवाही की मांग

राष्ट्रीय फाइलेरिया कार्य मे बाधा उत्पन्न का प्रयास असफल

राजनगर(रिक्की सिंह)

मध्यप्रदेश अजब हैं गजब हैं जी हाँ हम बात रहे है स्वास्थ्य विभाग राजनगर की महिला पर्यवेक्षक वंदना खरे की जिनकी मनमानी के खिलाफ जिले की आशा बहिनों ने मोर्चा खोल दिया है। इनके खिलाफ राष्ट्रीय कार्य मे बाँधा डालने को लेकर मुकदमा दर्ज कर सेवा समाप्त करने का लेख अपने पत्रों में कर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यवाही के लिए भेजा है।

कुछ दिन पूर्व राजनगर ब्लॉक खजुआ सेक्टर की एक तानाशाह पर्यवेक्षक बंदना खरे के द्वारा झूठी अफवाह फैलाई गई थी। जिले के 8 ब्लॉक से आशा ऊषा पर्यवेक्षक काम बंद हड़ताल पर है। जबकि आठ ब्लाक की आशा व उषा पर्यवेक्षक को इसकी भनक भी नहीं है सारे ब्लॉकों की आशा उषा पर्यवेक्षक बहनों से जब निरीक्षण किया गया मीडिया के द्वारा तो पता चला कि सारे ब्लॉकों की बहने फाइलेरिया जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रोग्राम जनहित में करना चाहती है। उनका कहना था फाइलेरिया की दवा वितरण वर्ष में एक बार की जाती है यदि हम दवा वितरण नहीं करेंगे तो उससे हमारे क्षेत्र की जन हानि हो सकती है वह जनता का नुकसान हो सकता है। इसलिए हम समस्त ब्लॉक की बहनों ने यह निर्णय लिया है कि फाइलेरिया की दवा वितरण के बाद हम सब मिलकर अन्य कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए काम बंद हड़ताल पर जाएंगे। लेकिन एक खजवा सेक्टर की पर्यवेक्षक के द्वारा तानाशाह रवैया को के साथ कुछ आशाओं को ले जाकर एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें यह फर्जी लिख दिया गया के 8 ब्लॉक हड़ताल पर हैं जबकि राजनगर की अन्य पर्यवेक्षक बहनों ने खुद बीएमओ को यह लिखित में जानकारी दी है कि हम सभी हड़ताल पर नहीं है ना ही हमारी आशाएं हड़ताल पर हैं। इसी प्रकार जब मीडिया ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि जिले के 8 ब्लॉकों में बराबर आशा उषा पर्यवेक्षक कार्य कर रही हैं किसी भी प्रकार की कोई हड़ताल नहीं हो रही है। अब इस तरह की तानाशाह पर बैठक के ऊपर देखते हैं किस शासन और प्रशासन किस प्रकार की कार्यवाही करता है।

वंदना खरे व इनके परिजन करते हैं स्वास्थ्य विभाग राजनगर में तानाशासी-

नाम न छापने की शर्त पर बताया गया हैं आशा पर्यवेक्षक का पति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तानाशाही पूर्वक काम करता है। उसका साथ देती है बाबुओं पर दबाब बनाने को लेकर वंदना खरे स्वाघोषित आशाओ की नेता बन रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार करेंगे कार्यवाही या पर्यवेक्षक के रुतवे के आगे बौने साबित होंगे-

राष्ट्रीय कार्यक्रम फलेरिया जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम का एवं समस्त बहनों का फर्जी यह कह देना कि ब्लॉक की बहने हड़ताल पर हैं। बंदना खरे अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में समाज हित को दरकिनार करके अपनी रोटियां सेकने का काम कर रही है। शासन और प्रशासन इस तानाशाह आशा पर्यवेक्षक के खिलाफ उचित कार्यवाही करें।

वंदना खरे आशा बहनों के ग्रुपो में आपनी राजनैतिक धौंस बौखलाहट भरे संदेश भेजकर रही हैं आज इनके समर्थन में कोई खड़ा छतरपुर जिले की सभी ब्लॉकों की आशाओं ने पत्र व काम करने की फ़ोटो वीडियो भेजकर अधिकारियों से कार्यवाही करने स्वघोषित आशा पर्यवेक्षक के खिलाफ हुंकारी भरी हैं।

इनका कहना-
अब देखना यह है की इसके अंदर इतनी हिम्मत कहा से आई की यह खुलेआम धमकी दे रही है और शासन प्रशासन मौन क्यो है।
प्रदेश अध्यक्ष आशा ऊषा संगठन
इनका कहना-
कोई भी बहन हड़ताल पर नही है सभी ब्लॉक की बहिनों ने फ़ोटो व वीडियो संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर भेजे हैं सभी कार्य कर रही हैं जो फर्जी अफवाह फैला रही है उन पर कार्यवाही होनी चाहिये।
रमा चौबे
जिला मंत्री,आशा उषा संगठन

 

क्या कहते हैं जिम्मेदार-
आप साक्ष्य उपलब्ध करवाए कार्यवाही की जाएगी ।कल आवेदन पत्र के माध्यम से कल आशाओं ने हड़ताल से मना किया है अफवाह फैलाई हैं।
यशवंत बामोरिया
बीएमओ,राजनगर

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का पुलिस कप्तान ने सम्मान किया

madhyapradeshnewstrack

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मुस्लिम समाज धार ने विजय स्तंभ पर किया विरोध प्रदर्शन मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

madhyapradeshnewstrack

लव मैरिज करने पर बहन को देता था गालियां, गुस्साए जीजा ने फेंक दिया काकड़ा खो की खाई में जबलपुर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

madhyapradeshnewstrack

झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया

madhyapradeshnewstrack

वाह ठाकरे साहब आपने तो कमाल कर दिया धार पुलिस का सर फख्र से उचा हो गया है

madhyapradeshnewstrack

घर मे बेलन सड़क पर लाठी चलाएंगी महिलाएं

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment