फैंसी ड्रेस में आए नन्हे मुन्ने बच्चों ने किया डांस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी
झाबुआ/राणापुर(मुजफ्फर शेख)
झाबुआ जिले के रानापुर में गोल्डन फ्यूचर हाई स्कूल मे 13 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए सभी का मन मोह लिया।

इस सफल कार्यक्रम का आयोजन गोल्डन फ्यूचर हाई स्कूल की प्रिंसिपल सोनाली जैन के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में बच्चों ने डांस प्रतियोगिता देशभक्ति गीत प्रतियोगिता
भाषण प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओ में उत्साह से भाग लिया स्कूल के टीचर बच्चों के पेरेंट्स ने उनकी होंसला अफजाई की।
इन सभी कार्यक्रमों में स्कूल के बच्चों ने अलग अलग वेशभूषा पहन कर भाग लिया पूरे कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी उत्साह पूर्वक सहयोग किया इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य सोनाली जैन ने भी सभी बच्चों और शिक्षकों को प्रेरित कर आगे भी ऐसे आयोजन करने के लिए कहा।
गोल्डन फ्यूचर हाई स्कूल के बच्चों सभी टीचर ओर प्रिंसिपल सोनाली जैन की ओर से राणापुर नगर वासियों को 79 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
