MadhyaPradesh News Track
Other

इंदौरी बस मालिक और उसके शराबी ड्राइवर बने लोगो की जान के लिये खतरा,गिरफ्तार कर रासुका लगाने की मांग

इंदौर@ पत्रकार शाहनवाज अली
प्रदेश में लगातार हो रहे बस हादसों से आमजन भयभीत नजर आ रहे है इसे बस चालकों की लापरवाही कहे या बस मालिकों की पैसा कमाने की होड़ में जो अपनी खटारा बसे शराबी ड्राइवरों के भरोसे छोड़ जनता की जान जोखिम में डाल अपनी जेब भर रहे है।
प्रदेश में लगातार हो रहे बस हादसों में लोगो की मौतो से सबक न लेते हुए दलाली पर पलने वाले बस एजेंट ओर उसके बस मालिक सुधरने का नाम नहीं ले रहे है।
ताजा घटनाक्रम सुनकर आपके होंश उड़ जाएंगे धार के रहने वाले सब्जीयो के बड़े थोक व्यापारी मेहबूब भाई के बेटे की शादी के अवसर पर बारात को राजस्थान के निबाहेड़ा जाना था जिसके लिये महबूब भाई और चांद भाई द्वारा इंदौरी बस दलाल चीनू उर्फ चिराग गर्ग से सम्पर्क कर इंदौरी बस मालिक नवीन सिंह उर्फ सोनू छाबड़ा की दो बसे अस्सी हजार रुपये में की गई इक्कीस हजार रुपए दलाल चीनू उर्फ चिराग गर्ग को नगद ओर ऑनलाइन जमा करवाए गए साथ ही लिखित रसीद लेते हुए उसे अच्छी बसे ओर शराब न पीने वाले ड्राइवर भेजने की शर्त रखी गई जिसे पेसो की चमक में अंधे हुए दलाल चीनू उर्फ चिराग गर्ग द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया ओर तो ओर इस दलाल द्वारा दूसरी बसों के फोटो और वीडियो दिखाए गए और लेकिन खटारा ओर बेकार बसे भेज दी गई।

आगे का क्लाइमेक्स सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे- तय दिन पर बस इंदोर से धार के लिये रवाना हुई धार के नजदीक बस क्रमांक एमपी 41 एमएम 2727 के चालक ओर क्लीनर जिसका नाम मुरारी ओर कालू बताया जा रहा था ने ढाबे पर शराब पी बस के धार में आते ही अतिव्यस्तम संवेदनशील चौराहे मोहन टाकीज पर शराब के नशे में धुत होकर बिजली के तारों को बस की चपेट में ले लिया जिससे वहा धमाका होने के साथ ही रहवासियों के घरों में लगे मीटर तारो के साथ बाहर की ओर उखड़ गए जिससे पूरे क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई व बत्ती गुल हो गई।
वही नशे में धुत्त बस चालक को लोग मारने दौड़े जिसे बारातियों द्वारा बचाया गया वही पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना दी गई चौराहे पर करंट फैलने के डर से आवाजाही बंद की गई घटना से यहाँ जाम लग गया जिसे सीएसपी धार के निर्देश पर कोतवाली के पुलिस कर्मियों द्वारा व्यवस्था संभाली गई।
घटना को अंजाम देने पर बिजली कंपनी द्वारा बस मालिक पर भारी भरकम जुर्माना लगा पंचनामा बनाया गया है जैसे तैसे मामला शांत हुआ तो लड़के के चाचा चाँद कादरी द्वारा बस मालिक सोनू छाबड़ा से ड्राइवर बदलने की मांग की तो धार से ही एक लोकल ड्राइवर रखा गया और इस बस में महिलाएं और बच्चे बैठ गए फिर बस मालिक ने निवेदन किया के क्लीनर कालू जो सहायक ड्राइवर भी है को भेज दें वो गाड़ी नहीं चलाएगा किंतु रात के अंधेरे में बस मालिक की शह पर धार के ड्राइवर को हटा गाड़ी इस शराबी के हवाले कर दी जिसने राजस्थान बॉर्डर पर पर पहुचने से पहले ही बस को पीछे से ट्रक से भिड़ा दिया बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गए वहां चिल्ला पुकार मच गई अगला दरवाजा पूरा बेंड होने से आसपास के ग्रामीणों द्वारा सीडी लगा कर सभी को निकाला गया और दूरी गाड़ियो से गतव्य तक पहुचाया गया।

बेशर्म बस मालिक करता रहा पेसो का तकादा नही भेजी दूसरी गाड़ी,दुर्घटनाग्रस्त बस में आने का बनाया दबाव-घटना होने से पहले बेशर्म बस मालिक सोनू छाबड़ा लगातार पेसो का तकादा करता रहा व घटना होने के बाद मोबाइल बंद कर बैठ गया।
साथ ही दलाल चीनू गर्ग ओर बस मालिक एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ते रहे वही शाम तक दूसरी बस की व्यवस्था करने का बहाना बनाते रहे व मालिक खुद घटना स्थल पर पहुचने का लॉलीपॉप देता रहा फिर देर शाम बात कर उसी बस में आने का दबाव बनाता रहा साथ ही बेशर्म बस मालिक दूसरी बस में डीजल डलवाने के पैसे भी बरातियों से लेने के लीये अड़ा रहा व अन्य दूसरी बस नही भेजी।
मेहबूब भाई द्वारा साफ तौर पर दुर्घटनाग्रस्त बस में आने से इंकार कर दिया व राजस्थान में अटके मेहमानों के लिए तुरंत उन्होंने पांच से अधिक छोटी गाड़ियो का इंतजाम किया जिसका पैसा भी बस मालिक सोनू छाबड़ा ने नही लौटाया।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की शिकायत, एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी-

पीड़ित पक्ष के चाँद कादरी ओर मेहबूब भाई ने बताया कि दोनो घटनाओं से लोगो की जान पर बन आई थी बस मालिक और दलाल सहित शराबी ड्राइवर क्लीनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा रहे है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में बस मालिक नवीन सिंह उर्फ सोनू छाबड़ा की सभी बसों के परमिट निरस्त करने एवं तत्काल दलाल चीनू उर्फ चिराग गर्ग एवं शराबी ड्राइवरों को गिरफ्तार कर रासुका के निरुद्ध जेल में बंद करने व इनके मकानों पर बुलडोजर चलवाने की शिकायत की गई है।
वही कार्यक्रम होने के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है।
उन्होंने मांग की है कि लोगो की जान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे लोग पर तत्काल कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Related posts

धार के इमामबाड़े को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका मुस्लिम पक्ष ने वापस ली

madhyapradeshnewstrack

कलेक्टर एसपी ने जाने शहरवासियों के हाल राजवाड़े पर हुई चाय पर चर्चा

madhyapradeshnewstrack

आगामी त्यौहारों को देखते हुए राणापुर में शांति समिति की बैठक हुई

आगामी त्यौहारों के चलते पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

madhyapradeshnewstrack

अनुविभागीय अधिकारी आर.एन.शर्मा सेवानिवृत्त, समारोह पूर्वक दी बिदाई

नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत

Leave a Comment