MadhyaPradesh News Track
क्राइम

अवैध हथियारों के सौदागर गिरफ्तार, पिस्टल कट्टे सहित चोरी की कार जप्त

धार/मनावर(फिरोज़ खान)

पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशन में अवैध हथियारों को खरीदने बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंघाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने अवैध हथियार बेचने की नियत से घूम रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस कप्तान को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मनावर क्षेत्र के बोरुद झापडी फाटे पर कुछ युवक बाइक पर अवैध हथियार खरीद कर मोटरसाइकिल से बेचने का काम कर रहे हैं सूचना पर एसडीओपी धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में
सिंघाना चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयडिया को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था चौकी प्रभारी गुलाब सिंह की टीम ने कल रात बोरूद फाटे पर बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार भागने लगे उन्हें एक किलोमीटर पीछा कर पकड़ा और और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक रिवाल्वर व तीन देसी कट्टे बरामद किए पकड़ी गई बाइक स्प्लेंडर बिना नंबर की जप्त की गई है।


पुलिस द्वारा आरोपी शुभम पिता नरेंद्र डाबर निवासी केसरपुरा थाना धरमपुरी, अमन पिता मुन्नालाल भूरिया निवासी सिंघाना, भसल पिता संतोष दर्जी निवासी बोरूद, मयंक पिता किशोर यादव निवासी मंडलेश्वर हाल मुकाम सिंघाना को गिरफ्तार किया है इनके पास से एक पिस्टल ,तीन देसी कट्टे बरामद किए गए हैं पिस्टल और देसी कट्टे की कीमत एक लाख रुपए बताई गई है उक्त आरोपियों से सिंघाना क्षेत्र में विगत दिनों राजकुमार पिता रामलाल गोराना निवासी सिंघाना की ईको कार चोरी हुई थी वह भी बरामद की गई है।
चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयडिया ने बताया कि इको कार इन्होंने चुरा कर पीथमपुर क्षेत्र में छुपाई थी जिसे बरामद कर लिया गया है वहीं इनके दो अन्य साथी पवन ,कीर्तन फरार है उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Related posts

65 हजार का अंतरराज्यीय इनामी डकैत गिरफ्तार, मर्सिडीज कार से करता था डकैती

madhyapradeshnewstrack

पर्यटकों पर हमला आतंकियों की कायराना हरकत-मुस्लिम पंच सदर राणापुर

madhyapradeshnewstrack

एसपी की गुंडों को चेतावनी- अपराध छोड़े या जेल जाए बचने के लिए जिले से बाहर चले जाना उपयुक्त

राणापुर में नशीले पदार्थ का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी नशे के नाम पर बिक रही हे मौत

सिरफिरे ने की चाकू मारकर बच्ची की हत्या,प्रशासन ने तोड़ा मकान

madhyapradeshnewstrack

तेज रफ्तार बस ने मारी पुलिस वाहन को टक्कर,दो घायल

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment