MadhyaPradesh News Track
क्राइम

मकान खुदाई के दौरान मजदूरों को मिला खजाना,कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

धार।
शहर के चिटनीस चोक में निर्माणधिन मकान की खुदाई के दौरान मजदूरों के हाथ पुराने समय का खजाना लगा है लेकिन मजदूरों की किस्मत खुलने से पहले ही कोतवाली पुलिस ने आठ मजदूरों को गिरफ्तार करते हुए एक किलो करीब का माल जिसकी पुरात्वविक कीमत एक करोड़ रुपए है जप्त किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान आदित्यप्रताप सिंह ने एएसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में एक टीम का गठन किया था जिसमे सीएसपी देवेंद्र धुर्वे,कोतवाली टीआई समीर पाटीदार के कुशल नेतृत्व ओर मार्गदर्शन में मामले का खुलासा किया गया है।


मामले की जानकारी देते हुए एएसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चिटनीस चोक के एक मकान की नींव खुदाई के दौरान मजदूरों को सोने की गिन्नियां मिली है और उन्हें बेचने की लिए मजदूर धार में घूम रहे हैं सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सुरेश पिता रमेश,सोहन पिता गंभीर सिंह,बर्मा पिता रामा, सोहन पिता दितीया,दिनेश पिता तेर सिंह,मनीष उर्फ कटिया पिता रामा, धर्मेंद्र पिता राजाराम, जितेंद्र पिता मोहन सभी निवासी हिम्मतगढ़ धार को हिरासत में लिया पुलिस ने इनके कब्जे से प्राचीन काल की बेशकीमती 86 सोने की गिन्नियां, एक सोने की टूटी चेन,सोने के टुकड़े एवं एक मटमैले रंग का लोहे जैसा लोटा जब्त किया है जिनका बाजार मूल्य 60 लाख रुपए करीब है कुल माल की पुरातत्वीक कीमत एक करोड़ रुपये है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है एवं आरोपीयो से भी लगातार पूछताछ जारी है।


उक्त मामले को सुलझाने में कोतवाली टीआई समीर पाटीदार, एसआई अशोक लहरी,प्र.आ अजय सिंह चौहान, आर. गौतम,आ.रामनरेश, आ. मनीष,आ.अरविंद का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

अपराध करने वालो का आईसीजेएस डेटा सर्च करने में धार जिला पूरे प्रदेश में अव्वल

किसान की हत्या करने वाला डकैत गिरफ्तार, नजरू सरपंच का हत्यारा भी धराया

madhyapradeshnewstrack

क्लिनिक बंद कर घर जा रहे व्यक्ति के साथ हुई लुट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया खुलासा

राणापुर में नशीले पदार्थ का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी नशे के नाम पर बिक रही हे मौत

नोगाँव पुलिस का नशे पर वार,कोर्ट परिसर में नशा कर रहे चार गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

दस हजार का फरार इनामी डकैत चेतन गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment