MadhyaPradesh News Track
आध्यत्म

जश्ने-ईदमिलादुन्नबी पर निकला विशाल जुलूस

धार।
पैगम्बर मोहम्मद स.अ व सल्लम के यौमे पैदाईश के अवसर पर मुस्लिम समाज धार द्वारा एक विशाल जुलूस निकाला गया जिसमें हजारों मुस्लिमो ने शिरकत की।
बारह दिनों तक चली वाज ओर तकरीर में उलमाओं ने पैगम्बर मोहम्मद स.अ व सल्लम की जिंदगी और उनके बताए रास्तो एवं सुन्नतों पर चलने ओर आपकी पाकीजा जिंदगी पर बयान फरमाए।

वही आज सुबह नो बजे शहर के हर मुस्लिम मोहल्लों से समाजजन जुलूस के रूप में भाजी बाजार होकर पिंजारवाड़ी उटावद दरवाजा पहुँचे जहाँ से जुलूस ए मोहम्मदी का आगाज हुआ जुलूस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे।
जुलूस का एक सिरा हटवाड़ा स्थित इमाम बाड़ा तो दूसरा सिरा भाजी बाजार तक था जुलूस में चालीस से अधिक डीजे शामिल रहे जिसमे पैगम्बर मुहम्मद स.अ.व सल्लम की शान में नात ओर कलाम चल रहे थे एवं समाजजन झंडे लहराते चल रहे थे।
जुलूस उटावद दरवाजा बख्तावर मार्ग हटवाड़ा पिपली बाजार आनंद चौपाटी राजवाड़ा पो चौपाटी नालछा दरवाजा से बस स्टैंड मुरादपूरा हो कर भाजी बाजार पर अमन चैन ओर देश की तरक्की की दुआओं के साथ समाप्त हुआ।

जगह जगह हुआ स्वागत,बांटा तबर्रूक-

मिलादुन्नबी जुलूस का शहर भर में जगह जगह स्वागत किया गया मोहन टॉकीज से लेकर भाजी बाजार तक सेकड़ो मंचो से जुलूस का स्वागत हुआ वही मुस्लिम समाज के वरिष्ठ एवं मस्जिदों के इमामो ओर उलमाओं का हार फूल एवं दस्तार बांध कर इस्तकबाल किया गया।
मिलादुन्नबी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया रास्ते भर जुलूस में शामिल बच्चो एवं समाजजनो के लिए टॉफी चॉकलेट मिठाई सोनपपड़ी रोट मावाबाटी का तबर्रूक तकसीम किया गया।

अलर्ट रही पुलिस,ट्रैफिक को लेकर समाज ने जताई नाराजगी-

मिलादुन्नबी जुलूस को लेकर शहर में पुलिस अलर्ट रही सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से शहर में पच्चीस से अधिक पॉइंट बनाए गए थे जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा।
वही डीजे वाहनों पर चढ़ कर झंडे लहरा रहे युवाओं को बिजली के तारो से दुर्घटना होने की आशंका के चलते पुलिस अधिकारियों ने समझाईश देकर नीचे उतारा वही जुलूस के दौरान कई चौराहों पर वाहनों की आवाजाही बंद नहीं होने को लेकर समाज ने नाराजगी जाहिर की जुलूस के मोहन टॉकीज से निकलने पर कई वाहन चालक बीच मे घुस गए जिससे समाजजनो ने साइट किया व कई वाहनो को रास्ता दिया इसी प्रकार बस स्टैंड पर जुलूस आने पर भी वाहन उस ओर जा रहे थे जिस पर समाज के लोगो द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को बोल कर रास्ता बंद करवाया।
पूरे जुलूस के दौरान एडीएम श्रृंगार श्रीवास्तव, एएसपी देवेंद्र पाटीदार, एसडीएम दीपाश्री गुप्ता,सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे,कोतवाली टीआई समीर पाटीदार, नोगाँव टीआई चंद्रभान सिंह चढ़ार सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

अंत मे सिरते मुस्तफा कमेटी एवं मुस्लिम समाज सभी मोहल्लों की तकरीर कमेटियों ने सभी कार्यक्रम शान्तिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन सहित समाजजनो को आभार भी व्यक्त किया।

Related posts

शिवराज सिंह सरकार चुनावी हिन्दू है-कंप्यूटर बाबा

madhyapradeshnewstrack

हाफिज गौस मोहम्मद साहब की यौमे विलादत पर हुआ प्रोग्राम

madhyapradeshnewstrack

देश मे अमन चैन के संदेश के साथ धार की ऐतिहासिक लाट मस्जिद ईदगाह में अदा की ईद उल फित्र की नमाज

सूफी संत सैयद नजर अली बाबा को बांग्लादेश में सम्मानित किया धार में भी हुआ इस्तकबाल

madhyapradeshnewstrack

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शारीरिक प्रकटोत्सव कल, तैयारियां हुई पूर्ण अनेक विधाओं का प्रदर्शन करेगे स्वयंसेवक

madhyapradeshnewstrack

ईदुल अजहा कुर्बानी त्याग व बलिदान का पर्व-शहर काजी

Leave a Comment