MadhyaPradesh News Track
आध्यत्म

बारिश के लिये जतन, पैदल अलम लेकर निकले मुस्लिम समाजजन

धार।
बारिश की लंबी खेंच से सभी वर्ग खासे परेशान हैं पूरा अगस्त माह गुजरने के बाद भी क्षेत्र में बारिश के पते नही है।बारिश कम होने से खेतों में बोई फसल खराब होने की कगार पर है वही किसानों समेत आमजन खासे चिंचित नजर आ रहे हैं।
गाँवो से लेकर शहरों तक अच्छी बारिश के लिए सभी धर्मों के लोग प्रर्थना ओर दुआओं में लगे हुए हैं तो कहीं तरह तरह के टोटके भी किये जा रहे हैं।

अच्छी बारिश होने की फरियाद लेकर आज शहर के मुस्लिम समाजजन धानमंडी स्थित सैयद नासिर जंग वली रे.अ की दरगाह से अलम लेकर तकरीबन सात किलोमीटर दूर पैदल हजरत फकरुद्दीन चिश्ती पीर पर्रा बाबा की दरगाह पर पहुचे।बारिश के लिए निकले अलम में काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत करते हुए रास्ते भर पानी बरसा दे मोहम्मद मुस्तफा के वास्ते की सदा बुलंद की।
अलम का जुलूस भाजी बाजार पिंजारवाड़ी मुरादपुरा इस्लामपूरा इमलीबंद होकर पीर पर्रा बाबा की दरगाह पर पहुँचा जहाँ समाजजनों ने अच्छी बारिश के लिए दो रकात नमाज इस्तस्का अदा करते हुए दुआए की नमाज ओर दुआ मौलाना शाकिर रिजवी ने अदा करवाई।


इस संबंध में समाज के मौलाना वसीम साहब ने बताया कि बारिश की कमी से किसान परेशान हैं व फसलें बर्बादी की कगार पर है नदी तालाबों में पानी की कमी हो रही है। जिससे सभी लोग परेशान हो रहे हैं इसी लिये आज अच्छी बरसात की दुआ के लिए सभी लोग दरगाह पर पहुचे है यहाँ नमाज अदा कर अल्लाह से बेहतर बारिश की सभी ने दुआए की है।इस दौरान मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोग भी शामिल रहे।

यह जानकारी दरगाह बाबा कमालुद्दीन चिश्ती रे.अ के खादिम शेख निजामुद्दीन चिश्ती ने दी।

Related posts

धूमधाम से मनाया जाएगा सद्रजहाँ चिश्ती शरबती बाबा का सालाना उर्स

madhyapradeshnewstrack

धार आए सैयद अमीनुल कादरी,तेज बारिश के बीच किया जबरदस्त बयान

madhyapradeshnewstrack

हजरत ईमाम हुसैन की याद में होगा मुशायरे का आयोजन

madhyapradeshnewstrack

मुस्लिम समाज ने किया इमाम हुसैन को याद,की ख़िराजे अकीदत पेश

madhyapradeshnewstrack

ईदुल अजहा कुर्बानी त्याग व बलिदान का पर्व-शहर काजी

मुस्लिम समाज ने उत्साह ओर श्रद्धा के साथ मनाया ईद उल अजहा का पर्व

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment