MadhyaPradesh News Track
राजनेतिक

धार में भाजपा को झटका नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित कई पार्षद राजू के समर्थन में उतरे मैदान में

धार।
धार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करने आए गृह मंत्री अमीत शाह के दौरे से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। धार नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित कई पार्षदों ने धार विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव के समर्थन में मैदान संभाल लिया है।

नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष का मिला समर्थन –

निर्दलीय प्रत्‍याशी राजीव यादव का धार नगर पालिका अध्‍यक्ष नेहा महेश बोड़ाने ने अपने 11 पार्षदों के साथ समर्थन कर दिया है जिसमें नपा उपाध्‍यक्ष मयंक म्‍हाले भी शामिल है।नपा उपाध्‍यक्ष मयंक महले ने कहा कि राजीव यादव का जीवन राष्‍ट्र धर्म और संगठन को समर्पित रहा है। मतदान के दिन धार नगर की जनता अपने अपने क्षेत्रों से माचिस के चुनाव चिह्न पर बटन दबाकर राजीव यादव को सहयोग करें।

शहर के 11 भाजपा पार्षद राजू के साथ सभी रखते हैं जनाधार-

धार नगर पालिका से 11 पार्षदों ने अपना समर्थन स्‍वतंत्र प्रत्‍याशी राजीव यादव को दिया है इनमे नपा अध्‍यक्ष नेहा महेश बोड़ाने उपाध्‍यक्ष मयंक म्‍हाले युवा पार्षद रवि मेहता विपुल चौपड़ा लक्ष्‍मण पटेल वरिष्ठ पार्षद छगन परमार पूजा जितेंद्र अग्रवाल अनिता डॉ.रमाकांत मुकुट सुमिता संजय मकवाना अनिता विशाल सिसौदिया अनिता चंदू वसुनिया शामिल है।
राजू को समर्थन करने वाले कई वरिष्ठ पार्षद है तो कई युवा है जो सभी वर्गों में तगड़ा जनाधार रखते हैं सभी एक स्वर में राजू को समर्थन करते हुए मैदान उतर आए हैं।

जनसंपर्क में मिल रहा भारी जनसमर्थन-

राजीव यादव को जनसंपर्क के दौरान आमजन में काफी उत्साह देखा जा रहा है।स्वतंत्र प्रत्‍याशी राजीव यादव ने आज तिरला मंडल के गांवों में वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लेकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की ग्रामीणों ने भी पुष्‍पमाला पहनाकर यादव का जबरजस्त स्‍वागत किया। आपका बेटा आपके द्वार नारे के साथ राजीव यादव ने माचिस के चुनाव चिह्न पर मतदान कर विजय बनाने की अपील मतदाताओं से की।
इस दौरान बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता व मतदाता मौजूद थे। हर तरफ से राष्‍ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहे स्‍वतंत्र प्रत्‍याशी राजीव यादव को जनता का भी भारी समर्थन मिल रहा है।

Related posts

कांग्रेस नेताओं ने कारम डेम पर किया झंडावंदन,शिवराज सरकार पर लगाए आरोप

madhyapradeshnewstrack

धार के दामाद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया जिले भर में भाजपा ने मनाया जश्न

madhyapradeshnewstrack

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ.सनवर पटेल के स्वागत की तैयारी जोरों पर

madhyapradeshnewstrack

धार विधानसभा सीट से दोनों दलों में दावेदारों की फ़ौज

madhyapradeshnewstrack

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब और किसानों की ताकत बढ़ी- केंद्रीय मंत्री तोमर

madhyapradeshnewstrack

निष्कासन के बजाए बागियों को बांटे पद तो दिल्ली में मचा बवाल, प्रदेश कार्यकारिणी पर तत्काल लगाई रोक

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment