MadhyaPradesh News Track
शिक्षा

यूनिक पब्लिक मिडिल स्कूल में हरियाली अमावस्या के मौके पर पौधा रोपण किया गया

अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित छात्र परिषद गठन के लिए चुनावी प्रक्रिया करवाई गई

झाबुआ/राणापुर(मुजफ्फर शेख)
राणापुर के यूनिक पब्लिक मिडिल स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर गोपाल पंड्या ओर वर्षा पंड्या व स्कूल स्टाफ ने बच्चों के साथ मिल कर पौधा रोपण किया।

साथ ही छात्र परिषद के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया करवाई गई जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने मतदान प्रणाली का उपयोग कर मतदान किया विद्यार्थियों को मतदान करने के तरीके भी बताए गए सभी विद्यार्थियों ने अपने मत का प्रयोग कर मतदान किया अध्यक्ष उपाध्यक्ष हेड बॉय हेड गर्ल के लिए तीन तीन छात्र छात्राओ के नाम वोटिंग की गई।
अध्यक्ष पद के लिए दिव्यानी सपानीया अर्पित भूरिया प्रीति परमार
उपाध्यक्ष के लिए राहुल माली विशाखा माली तुषार चौहान व
हेड बॉय के लिए ध्रुव माली कार्तिक माली मीत राठौर हेड गर्ल के लिए दिशा प्रजापत ओमिका डबगर अक्सा ख़ान प्रमुख उम्मीदवार रहे।
जिनमें से तीन तीन छात्र छात्रा प्रमुख के लिए बुधवार को चुनावी प्रक्रिया करवाई गई सोमवार को वोटिंग रिजल्ट आने पर सभी पदों पर एक एक छात्र छात्रा को अध्यक्ष उपाध्यक्ष हेड बॉय हेड गर्ल चुना जाएगा चुने गए छात्र छात्रा प्रमुख को स्कूल की तरफ से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
अविनाश पंड्या ने छात्र परिषद के गठन के बाद छात्र छात्राओं की कार्यशैली में क्या क्या दायित्व होते हे इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हेड बॉय छात्र प्रमुख हेड गर्ल छात्रा प्रमुख स्कूल में छात्रों के सबसे बड़े प्रतिनिधि होते हैं जो छात्रों के नेता के रूप में कार्य करते हैं उन्हें अक्सर स्कूल के कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं का प्रतिनिधित्व करने स्कूल के नियमों का पालन करने और अन्य छात्र छात्राओं के लिए एक रोल मॉडल के रूप में काम करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
इस कार्यक्रम में यूनिक पब्लिक मिडिल स्कूल के गोपाल पंड्या वर्षा पंड्या अविनाश सर कार्तिक सर राहुल सर क्रिस्टीना मेम कृतिका मेम अंतिम मेम बबीता मेम अंजुम मेम मंजू मेम मुस्कान मेम सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Comment