शासकीय कर्मचारियों स्कूली बच्चों सहित आमजन ने उत्साह से भाग लिया
झाबुआ/राणापुर(मुजफ्फर शेख)
आजादी के 79 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य शासन द्वारा 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान के अंतर्गत नगर परिषद राणापुर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

रैली स्थानीय शासकीय कार्यालयो के स्टाफ के सहयोग से निकाली गई जो नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर झाबुआ नाका कन्या शाला एमजी रोड पुराना बस स्टैंड अंबेडकर चौराहा सुभाष चौपाटी भवानी चौक होली चकला शिवाजी चौक बस स्टैंड होती हुई नगर परिषद परिसर पर संपन्न हुई।
रैली में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर लाल सेठिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक राणापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह नलवाया पार्षद कन्हैया लाल प्रजापत भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह मोरी कुंदनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश सिंगाड मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राणापुर बलवान सिंह मवासे थाना प्रभारी दिनेश रावत मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा प्राचार्य संदीपनी विद्यालय खोजेमा अली बोहरा पीएम श्री कन्या शाला प्राचार्य दशमसिंह बघेल बीएमओ उषा गहलोत सहित नगर के पत्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग शिक्षा विभाग एवं नगर परिषद राणापुर के समस्त कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
