MadhyaPradesh News Track
राजनेतिक

गंधवानी विधानसभा के स्वतंत्र जोशी धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के कार्यालय पहुँचे प्रदेश कांग्रेस सचिव खुशीयां मनाई मिठाई बांट आतिशबाजी की गई

धार@विक्की सैयद
पिछले दिनों कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए राजस्थान के पूर्व मंत्री और हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने धार जिले के कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओं से नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर रायशुमारी की थी जिसके बाद दिल्ली से आज जारी सूची में जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।


धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर गंधवानी विधानसभा के स्वतंत्र जोशी को नियुक्त किया गया है स्वतंत्र जोशी पूर्व मंत्री और वर्तमान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खास समर्थकों में गिने जाते हैं। पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत रायशुमारी के बाद धार जिला संगठन में बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे।।
प्रदेश कांग्रेस सचिव सुहेल निसार ने चर्चा में बताया कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मंशा अनुसार जिले में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी जाना थी उसी कडी में धार में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रयासों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कर्मठ योग्य शिक्षित युवा स्वतंत्र जोशी को धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है जिससे पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई।।

इधर स्वतंत्र जोशी की नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस सचिव सुहेल निसार नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि जिला कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर पार्षद ईश्वर ठाकुर युवा उपाध्यक्ष श्रीजीत तोमर महामंत्री शरद चौरसिया शानू खान लक्की शेख सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में फटाखे फोड मिठाई बांटकर राहुल गांधी उमंग सिंगार जितु पटवारी सहित शीर्ष नेतृत्व का का आभार माना गया।

Related posts

व्यापमं से भी बड़ा है पोषण आहार महाघोटाला-पारस सकलेचा

madhyapradeshnewstrack

सरकारी लीज के टुकड़ों पर चल रहा जिला कांग्रेस कार्यालय,लीज का हजारों रुपये बकाया

धार के दामाद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया जिले भर में भाजपा ने मनाया जश्न

madhyapradeshnewstrack

धार में भाजपा को झटका नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित कई पार्षद राजू के समर्थन में उतरे मैदान में

madhyapradeshnewstrack

दिगठान में विशाल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

madhyapradeshnewstrack

कांग्रेस के तिरला ब्लॉक प्रभारी राजेश राठौर व सह प्रभारी पंकज लोधा ने संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment