MadhyaPradesh News Track
राजनेतिक

कांग्रेस के तिरला ब्लॉक प्रभारी राजेश राठौर व सह प्रभारी पंकज लोधा ने संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया

वोट चोर गद्दी छोड़ मुहिम को लेकर तिरला में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हुई

धार ब्यूरो।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ओर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निर्देश पर धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने नवाचार करते हुए धार जिले के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस के जमीनी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी व सह प्रभारीयों की नियुक्तियां की है जिससे जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के प्रयास जारी है।

धार विधानसभा के तिरला ग्रामीण ब्लॉक के प्रभारी राजेश राठौर सादलपुर व सह प्रभारी पंकज लोधा ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान व जन जागृति अभियान के तहत वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर धार विधानसभा के तिरला ग्रामीण ब्लॉक में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई बैठक में ब्लॉक प्रभारी राजेश राठौर सादलपुर व सह प्रभारी पंकज लोधा धार विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में ब्लॉक प्रभारी राठौर व सह प्रभारी पंकज लोधा ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त व मजबूत बनाने नवीन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का चयन करने व कांग्रेस संगठन के विस्तार को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ओर पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श रायशुमारी और सीधा संवाद करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष बनने के इच्छुक उम्मीदवारों से नाम लिए ओर जल्द नियुक्ति की बात कही गई।
ब्लॉक प्रभारी राजेश राठौर ने कहा कांग्रेस पार्टी अंतिम छोर तक खड़े कार्यकर्ता को सम्मान देने वाली पार्टी है आगामी दिनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता की भागीदारी ज़रूरी है।
तिरला ब्लॉक कांग्रेस के सह प्रभारी पंकज लोधा ने कहा संगठन की एकजुटता ही कांग्रेस की असली ताकत है इसी से पार्टी को और मजबूती मिलेगी कांग्रेस का असली बल हमारे कार्यकर्ता हैं बूथ मजबूत होगा तो संगठन अजेय रहेगा साथ ही एसआईआर अभियान अंतर्गत मतदाता सूची सुधार बीएलए-2 कि बूथ स्तर पर नियुक्ति के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजीतपाल सिंह चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविन्द पाटीदार ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा पाटीदार पूर्व तिरला ब्लॉक अध्यक्ष रमेशचंद्र बाबूजी डॉ.बी.आर पाटीदार दिनेश दर्पण दयाराम पाटीदार मारसाब भेरूलाल पटेल तिरला योगेश पाटीदार तिरला बंटी कामदार खरसोड़ा धर्मेन्द्र ठाकुर पाडलिया कैलाश मुकाती सुनील पंवार बोधवाड़ा राजेश कामदार धार लखन पटेल सुनारखेड़ी होशियार सिंह पंवार आकोदा चेतन पाटीदार आकोदा लखन चौधरी खरमपुर मुकेश पटेल खेड़ा दुलेसिंह कामदार खेड़ा सूरजलाल दनगाया खेड़ा कान्हा लववंशी खेड़ा भेरूसिंह दाहोदिया नालवदा उदयसिंह सरपंच सिंदोडा जगदीश मसार सिमलवदा अंतर सिंह चौधरी खरमपुर लक्ष्मीनारायण चौधरी उपसरपंच खरमपुर, परसराम ज्ञानपुरा सहित बड़ी संख्या में युवा वरिष्ठ पदाधिकारी सरपंच जनपद सदस्य महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आभार मनीष पाटीदार राणा तिरला द्वारा व्यक्त किया गया।

Related posts

पीथमपुर आए कमलनाथ, भाजपा सरकार पर गरजे

madhyapradeshnewstrack

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जन आभार यात्रा में हुए शामिल शहर में किया विशाल रोड़ शो

निष्कासन के बजाए बागियों को बांटे पद तो दिल्ली में मचा बवाल, प्रदेश कार्यकारिणी पर तत्काल लगाई रोक

madhyapradeshnewstrack

व्यापमं से भी बड़ा है पोषण आहार महाघोटाला-पारस सकलेचा

madhyapradeshnewstrack

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब और किसानों की ताकत बढ़ी- केंद्रीय मंत्री तोमर

madhyapradeshnewstrack

कांग्रेस विधायकों के लिए मांडव में होगा नव संकल्प शिविर का आयोजन

Leave a Comment