MadhyaPradesh News Track
आध्यत्म

अकीदत के साथ शहंशाहे मालवा बाबा कमालुद्दीन चिश्ती रे.अ के अस्ताने पर सालाना संदल ओर चादर शरीफ पेश की गई

इंदौर/धार(शाहनवाज अली इंदौर)
शहंशाहे मालवा हजरत मौलाना कमालुद्दीन चिश्ती रे.अ का सालाना संदल शरीफ चार जिल हिज्जा को बड़ी शानो शौकत के साथ मनाया गया जिसमे इंदौर ओर आसपास के जायरीन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

अस्ताने आलिया के खादिम शेख निजामुद्दीन बाबा ने जानकारी देते हुए बताया की शाम को अस्ताने आलिया पर चार सौ एक चिराग रोशन कर चिरागा किया गया अगले दिन बाद नमाजे असर बोरवाड़ी मस्जिद से चादर शरीफ ओर संदल बाबा के अस्ताने पर पेश की गई गत दो सालों से कोरोना महामारी की पाबंदीयो के कारण सांकेतिक तोर पर बाबा का संदल पेश किया जा रहा था।
महामारी का प्रकोप कम होने के बाद प्रोग्राम को लेकर शहर के मुस्लिम समाज मे खासा उत्साह नजर आया एवं अन्य धर्मों के श्रद्धालुओ ने भी बाबा के अस्ताने पर हाजरी दी बाबा के अस्ताने पर अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा
बाबा के अस्ताने पर हजारों लोगो ने हाजरी देकर अपनी अकीदत पेश की वही कव्वाल छोटे चाँद कादरी,आजम साबरी, शाहिद सलाम साबरी ने बाबा कमाल की शान में एक से बढ़ कर एक कलाम पेश किये।

चादर संदल पेश कर देश मे अमन चैन की दुआए की गई एवं जायरीनों को लंगर ओर तबर्रुक बांटा गया।
उर्स कमेटी की तरफ से भी लंगर का इंतेजाम रखा गया था।इस मौके पर उर्स कमेटी सदर हाजी निसार अहमद एडवोकेट, जावेद अंजुम,खादिम मोईनुद्दीन भुरू बाबा, वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शकील खान,अब्दुल सलाम लल्ला, जावेद बाबा वारसी इंदौर, याह्या बाबा इंदौर,सूफी अमजद बेग ,चाँद कादरी ,इरफान शेख बंटी भाई मौजूद रहे।


दरगाह के खादिम शेख निजामुद्दीन ने जायरीनों को बाबा के दर पर हाजरी करवाते हुए अमनो चेन की दुआएं की।

Related posts

शिवराज सिंह सरकार चुनावी हिन्दू है-कंप्यूटर बाबा

madhyapradeshnewstrack

तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है…. उर्स की महफिल में हुई शानदार कव्वाली,खूब दिया नज़राना

madhyapradeshnewstrack

देश मे अमन चैन के संदेश के साथ धार की ऐतिहासिक लाट मस्जिद ईदगाह में अदा की ईद उल फित्र की नमाज

यौमे आशूरा पर इमाम हुसैन को किया याद

madhyapradeshnewstrack

व्यास पीठ का पूजन कर किया कथा वाचिका रश्मि देवी का अभिनंदन

madhyapradeshnewstrack

मुस्लिम समाज ने निकाली विशाल वाहन रैली

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment