MadhyaPradesh News Track
Otherराजनीतिक

नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत

इस जीत में भाग्य ने भी राष्ट्रहित विचारों का साथ दिया-राजीव यादव

धार। जिला पंचायत के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अनु.जनजाति मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष संगीता हेमसिंह पटेल भाजपा अधिकृत उम्मीदवार निर्वाचित हुए।

जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित जिला पंचायत सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया इस अवसर पर मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ,संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल,भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,पूर्व मंत्री रंजना बघेल सहित वरिष्ठ नेता,जिला पदाधिकारी मंचासीन रहे एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि धार जिला पंचायत अनारक्षित सीट पर संगठन के निर्णय के बाद जनजाति वर्ग का एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता सरदार सिंह मेड़ा ने चुनाव लड़ा उनके सामने विपक्षी नेता बाहुबल एवं धनबल वाला उम्मीदवार था भाजपा के 14 सदस्य में 6 सदस्य सामान्य वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग से निर्वाचित होकर आए हैं जिसके बावजूद एक भी सदस्य ने क्रास वोटिंग नहीं की यह कार्य सिर्फ भाजपा संगठन में ही हो सकता है।निर्दलीय उम्मीदवार कपिल सोलंकी ने भाजपा का साथ दिया यह सराहनीय कार्य हैं संगठन हमेशा याद रखेगा। जिला पंचायत की नव निर्वाचित टीम जिले के विकास में नयी संभावनाओ को लेकर संयुक्त रूप से योजना बनाकर अपने दायित्वों का निर्वहन जनकल्याण के कार्य में करेंगी, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी निर्वाचित सदस्य पदाधिकारी जिला पंचायत क्षेत्र में विकास एवं जनहित के कार्य में अपने कार्यकाल में नया इतिहास बनायेगी।

मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में विचारों का फर्क है कांग्रेस ने जनजाति वर्ग का अपमान करती हैं भाजपा ने देश के सर्वोच्य पद पर श्रीमती द्रोपती जी को राष्ट्रपति बनाया है, धार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी जनजाति वर्ग का एक सामान्य कार्यकर्ता निर्वाचित हुआ है कपिल ने हमारे लिए संजीवनी बूटी का कार्य किया है।
भाजपा संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में त्रिस्तरीय जिला पंचायत चुनाव में 761 पंचायत में भाजपा समर्थित सरपंच, उपसरपंच जीते हैं, वही 13 जनपद पंचायत अध्यक्ष में से 10 अध्यक्ष पद पर भाजपा ने विजय हासिल की है। जिले में बदनावर और मांडू नगरीय निकाय चुनावों में भी भाजपा का परचम लहराया है नव निर्वाचित जिला पंचायत की यह टीम समुचित क्षेत्र के विकास और आम जनता के हित से जुड़े कार्यो में पूरी ताकत के साथ काम करेंगी जिला पंचायत के सभी नवनिर्वाचित सदस्य आने वाले समय में नयी इबारत लिखेंगे।


कार्यक्रम में पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया, भाजपा नेता कन्हैयालाल यादव, देवेंद्र पटेल, भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, प्रकाश धाकड़, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,विश्वास पांडे, संदर सिंह पटेल, विकास मेहरवाल,कुसुम सोलंकी, पूनमचंद फकीरा, महेन्द्र सिंह मेरती,सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष आशीष गोस्वामी व आभार सन्नी रिन ने माना।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Related posts

इंदौरी बस मालिक और उसके शराबी ड्राइवर बने लोगो की जान के लिये खतरा,गिरफ्तार कर रासुका लगाने की मांग

madhyapradeshnewstrack

धार के इमामबाड़े को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका मुस्लिम पक्ष ने वापस ली

madhyapradeshnewstrack

भाजपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनवाने संगठन ने कसी कमर दिग्गज नेताओं को बनाया जनपद पंचायत चुनाव प्रभारी

कलेक्टर एसपी ने जाने शहरवासियों के हाल राजवाड़े पर हुई चाय पर चर्चा

madhyapradeshnewstrack

आगामी त्यौहारों को देखते हुए राणापुर में शांति समिति की बैठक हुई

जिलाध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में मांडू व बदनावर में बहुमत लेकर आई भाजपा

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment