MadhyaPradesh News Track
मध्यप्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान में मुस्लिम समाज देगा पाँच सौ झंडे

धार।
हर घर तिरंगा एवं अंकुर अभियान के तहत धार मुस्लिम समाज की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से पाँच सौ से अधिक झंडे वितरित करने की घोषणा की गई है।
इसी प्रकार उर्स कमेटी के माध्यम से भी करीब दो सौ झंडे आमजन को उपलब्ध करवाए जाएंगे।
गत दिनों कलेक्टर डॉ.पंकज जैन की अध्यक्षता में शहर के गणमान्य नागरिको,समाजसेवी, धर्मगुरु एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर कहा कि
हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे देश में हर घर तिरंगा लगाया जाएगा सभी जिले के वासी अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक हमारे देश की आन-बान-शान हमारे तिरंगे को गर्व एवं पूरे सम्मान के साथ फहराये।
यह उपस्थित सभी संगठन, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, धर्मगुरू व अन्य सभी इन अभियानों के लिए जनसमूदाय को प्रेरित करें यह अभियान किसी वर्ग -संवर्ग से नहीं है यह सभी के लिए है।


मुस्लिम समाज की तरफ से शहर काजी वकार सादिक एवं मुस्लिम समाज अध्यक्ष अब्दुल समद खान एवं समाज के गणमान्य बैठक में शामिल रहे।

मुस्लिम समाज अध्यक्ष अब्दुल समद खान ने कार्यक्रम में भागीदारी एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पाँच सौ झंडे उपलब्ध करवाने की बात कही वही उर्स कमेटी धार की ओर से दो सौ झंडे आमजन में वितरित किये जाएंगे साथ ही अलग अलग समाजों द्वारा भी झंडे उपलब्ध करवा पौधरोपण भी किया जाएगा।

Related posts

डॉ.अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-महू लोकसभा क्षेत्र को दी नई ट्रेन की सौगात

madhyapradeshnewstrack

पूरी सरकार अलर्ट पर,मंत्रियों सहित बड़े अधिकारी पहुंचे डेम पर

madhyapradeshnewstrack

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जुमे की नमाज पर धार में बरसी शांति और सौहाद्र की बूंदे मुस्लिम बोले देश कानून और शांति व्यवस्था पहले

मेडिकल दुकानों पर बच्चे बेच रहे दवाई,कई दूकानों के लाइसेंस नियम विरुद्ध किये जारी

madhyapradeshnewstrack

साहब हम बेघर हो गए है कहाँ जाए- कारम डेम के प्रभावितों ने कलेक्टर को बताया दुखः

madhyapradeshnewstrack

बारीश से फसलें हुई बर्बाद, विधायक ने की मुआवजे की मांग

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment