MadhyaPradesh News Track
मध्यप्रदेश

पूरी सरकार अलर्ट पर,मंत्रियों सहित बड़े अधिकारी पहुंचे डेम पर

धार@विक्की सैयद

धार के नालछा के पास स्थित कारम नदी पर बने डेम से रिसाव की खबरों एवं डेम के फुटने की आशंकाओं के बीच प्रशासन ने कई गाँवो को खाली करवा लिया है।
करीब 14 गाँव डूब सकते है इसी लिए एहतियात के तौर पर प्रशासन कल रात से पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

मुख्यमंत्री खुद पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं वही जलसंसाधन मंत्री द्वारा जांच कमेटी का गठन भी किया गया है जो तीन दिन में रिपोर्ट देगी और लापरवाही बरतने वालो पर कार्यवाही की जाएगी।

धार कलेक्टर डॉ. पंकज जैन खुद जहांगीरपुरा गाँव मे ग्रामीणों को घरों से सुरक्षित जगह भेजते नजर आए
माइक से एलाउंस करवा कर लोगो को पहाड़ी ओर ऊंचे स्थान पर भी भेजा जा रहा है डेम के फटने पर पानी सबसे पहले जहांगीरपूरा गाँव मे आएगा।
वही मोके पर जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव आईजी राकेश गुप्ता डीआईजी सहित भोपाल से इंजीनियरों की टीम एवं राहत व बचाव कार्य की टीमें मोके पर पहुच गई है।
ज्ञात हो कि निर्माणाधीन डेम के मिट्टी वाले स्लैब से पानी का जबरदस्त रिसाव हो रहा है वही आज के ताजा वीडियो में मिट्टी के धंसने की भयावह तस्वीरे सामने आने पर ग्रामीणों सहित लोगो मे भय का माहौल देखा जा रहा है जान माल की हानि से बचने के लिए प्रशासन ने कल रात से ही डूब में आने वाले गाँवो को खाली करवाना शुरू कर दिया है।ग्रामीणों से लगातार अपील की जा रही है कि जल्द से जल्द गाँवो को खाली करें पानी कभी भी गांव में घुस सकता है।


वही डेम के मरम्मत के काम मे प्रशासन को सफलता मिलती नही दिखाई दे रही है सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने एबी रोड़-लेबड़ मानपुर रोड़ बंद कर दिया है।
मोके पर मौजूद जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि ये संकट का समय है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है।
मंत्रियों समेत सभी आला अधिकारी रात से लगे हैं युद्ध स्तर पर कोशिशें जारी है टेक्निकल टीमें लगातार काम कर रही है।

मंत्री सिलावट ने कहा कि एक जांच कमेटी बनाई गई है जो तीन दिन में रिपोर्ट देगी जो भी दोषी पाया जाएगा इस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
दूसरी ओर धार में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है बारिश काफी तेज होने से प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है।

Related posts

डॉ.अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-महू लोकसभा क्षेत्र को दी नई ट्रेन की सौगात

madhyapradeshnewstrack

धार जिले में हुई म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यता अभियान की शुरूआत

madhyapradeshnewstrack

हर घर तिरंगा अभियान में मुस्लिम समाज देगा पाँच सौ झंडे

madhyapradeshnewstrack

लव मैरिज करने पर बहन को देता था गालियां, गुस्साए जीजा ने फेंक दिया काकड़ा खो की खाई में जबलपुर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

madhyapradeshnewstrack

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जुमे की नमाज पर धार में बरसी शांति और सौहाद्र की बूंदे मुस्लिम बोले देश कानून और शांति व्यवस्था पहले

अबकी बार मुँह खोला तो देश के मुखिया को ही कटघरे में खड़ा कर दिया……..

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment