MadhyaPradesh News Track
क्राइम

तेज रफ्तार बस ने मारी पुलिस वाहन को टक्कर,दो घायल

धार/पीथमपुर
कल रात एबी रोड़ फोरलेन पर पीथमपुर पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी टक्कर लगने पर पुलिस वाहन तीन से चार पलटी खा गया और उसमें सवार एएसआई समेत वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीथमपुर सेक्टर एक थाने का मोबाइल वाहन एमपी-03 ए-2005 रोज की तरह रात में फोरलेन पर पेट्रोलिंग कर रहा था तभी संजय तालाब के नजदीक पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने पुलिस वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी और फरार हो गया पुलिस वाहन में सवार एएसआई टक्कर मारने वाली बस का नम्बर नही देख पाए थे घटना स्थल पर बस का टूटा हुआ अगला डंपर पाया गया।
पुलिस द्वारा आसपास के टोल नाको के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गए तो उक्त बस की पहचान हुई जिसका नम्बर एमपी-09 सीए-0899 पता चला है जो इंदौर के विजयनगर भमोरी में खड़ी मिली है वही पीथमपुर पुलिस की टीम बस को जप्त करने और ड्राइवर को गिरफ्तार करने रवाना हो गई है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन तीन से चार पलटी खा गया उसमे बैठे एएसआई राजेश सिरोलिया एवं निजी चालक बुरी तरह घायल हो गए हैं।
टीआई लोकेशसिंह भदोरिया ने बताया कि थाना मोबाइल से पुलिस गश्त कर रही थी तभी तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। एएसआई व चालक को चोट आई हैं जिन्हें रात में ही अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था।
सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग के आधार पर बस इंदौर में मिल चुकी हैं। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का वाहन पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया हैं।
पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस की जानकारी जुटाई तो बस इंदौर-बुराहनपुर तक संचालित की जाती है। खंडवा का रास्ता बंद होने के कारण बस कल रात में पीथमपुर होते हुए इंदौर जा रही थी पुलिस द्वार टक्कर मारने वाले चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Related posts

अवैध गैस रिफलिंग के अड्डे पर सायबर क्राइम ब्रांच की दबिश,पाँच आरोपी गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

क्लिनिक बंद कर घर जा रहे व्यक्ति के साथ हुई लुट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया खुलासा

अवैध हथियारों के सौदागर गिरफ्तार, पिस्टल कट्टे सहित चोरी की कार जप्त

madhyapradeshnewstrack

गुण्डो ने मचाया भवानी नगर में आतंक,दलित समाज ने किया कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव

madhyapradeshnewstrack

खजराना के चोर पकड़ लाई कोतवाली पुलिस, टीआई ने सात दिन में कर दिया लाखों की चोरी का खुलासा

madhyapradeshnewstrack

आज़ाद नगर में हुई बच्ची की हत्या पर सख्त हुए मुख्यमंत्री जल्द आरोपी को सजा दिये जाने के निर्देश

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment