MadhyaPradesh News Track
राजनेतिक

सरकारी लीज के टुकड़ों पर चल रहा जिला कांग्रेस कार्यालय,लीज का हजारों रुपये बकाया

भोपाल।(स्टेट हेड-अमरदीप सोलंकी)

कई सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस पार्टी के कार्यालय भी अब सरकार के रहमो करम पर चल रहे हैं उस पर भी पार्टी के धनाढ्य नेता सालाना किराया भी नहीं भर पा रहे हैं नतीजा सरकार को प्रतिवर्ष हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

हम बात कर रहे हैं धार के जिला कांग्रेस कार्यालय की जिसे कांग्रेस पार्टी को लीज पर दिया गया था अमूमन लीज का समय तीस वर्ष का रहता है ओर नाम मात्र का सालाना किराया भरना होता है लेकिन कई सालों तक कांग्रेस के ही गुट विशेष के कब्जे में रहे कार्यालय का हजारों रुपये किराया अब तक बकाया है वही लीज खत्म होने के बाद भी इसे रिनिव करवाया गया है या नहीं इस बात पर भी संशय है क्योंकि नुजूल ओर तहसील कार्यालय में मालीवाड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय की लीज रिनिवल का कोई रेकॉर्ड दर्ज नहीं है।

बात की जाए कांग्रेस कार्यालय के जिम्मेंदारों की तो फिलहाल जिले के तीन नेता जिनमे वयोवृद्ध नेता सुरेंद्र सिंह नीमखेड़ा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुजीब कुरैशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार आजीवन ट्रस्टी है।
वही कार्यालय के सर्वेसर्वा प्रदेश कांग्रेस महासचिव कुलदीप सिंह बुंदेला है और चारों ही नेता आर्थिक रूप से इतने सक्षम हैं और चाहे तो नाम मात्र का किराया खुद ही भर सकते है लेकिन नेता अगर इतने ईमानदार हो जाए तो क्या कहने।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय का सन 2016 से 2021 तक बारह हजार रुपये एवं सन 2021 से अप्रैल 2024 तक बकाया जोड़ा जाए तो करीब आठ हजार रुपये के लगभग बाकी है इस प्रकार कांग्रेस कार्यालय बीस हजार रुपये से अधिक का कर्जदार है वही सरकारी नियमानुसार समय पर किराया नही भरने पर कई गुना पेनल्टी का भी प्रवाधान है।
इस हिसाब से देखा जाए तो जिला कांग्रेस कार्यालय पर हजारों रुपये का किराया अब तक बाकी है।
वही बताया जाता है कि जिम्मदारों द्वारा कार्यालय परिसर स्थित व्यवसायिक दुकानों का किराया ही हजारो रुपये वसूला जाता है उसके बाद भी सरकारी खजाने में पैसा जमा करवाने में नेताओ की नियत खराब हो गई है।
इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब पार्टी के नेता अपनी मातृ संस्था के कार्यालय का हिसाब ही ईमानदारी से नही कर सकते तो पार्टी ओर कार्यकर्ताओं के प्रति कितने वफादार होंगे उन्हें क्या संदेश देते होंगे।

इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार से चर्चा की तो उनका कहना था कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नही है आप मुजीब कुरैशी से चर्चा कर लेवें।
वही प्रदेश उपाध्यक्ष मुजीब कुरैशी को लगातार फोन लगाने के बाद भी उन्होंने बात करना उचित नहीं समझा।
वही इस संबंध में कांग्रेस महासचिव कुलदीप सिंह बुंदेला ने बताया कि मुझे भी इस बारे मे ज्यादा जानकारी नहीं है में पता कर के बता देता हूँ।

कुल मिला कर इस मामले में यह महत्वपूर्ण बात निकल कर सामने आई है कि अपनी छवि चमकाने मे लाखो रुपये स्वाहा करने वाले नेताओं के पास अपने कार्यालय की लीज भरने के भी पैसे नहीं है।
अभी हाल ही में जिस प्रकार जिला कांग्रेस कमेटी की लंबी चौड़ी जंबो कार्यकारिणी बनाई गई है अगर उसके हर पदाधिकारी एक एक रुपया भी देंगे तो शायद अपनी पार्टी कार्यालय को सरकार के कर्जे से आजादी दिलवा सकते हैं।

Related posts

धार में मुख्यमंत्री के रोड़ शो से पहले युंका जिला अध्यक्ष नजरबंद कई कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार

पीथमपुर आए कमलनाथ, भाजपा सरकार पर गरजे

madhyapradeshnewstrack

व्यापमं से भी बड़ा है पोषण आहार महाघोटाला-पारस सकलेचा

madhyapradeshnewstrack

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जन आभार यात्रा में हुए शामिल शहर में किया विशाल रोड़ शो

कांग्रेस के तिरला ब्लॉक प्रभारी राजेश राठौर व सह प्रभारी पंकज लोधा ने संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया

madhyapradeshnewstrack

दिगठान में विशाल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment