धार।
आगमी त्यौहार ओर कुछ दिनों से शहर में चल रही गतिविधियों को लेकर कलेक्टर एसपी सहित पूरा प्रशासनिक अमला आज शहर की सड़को पर उतरा आया और आमजन व्यापारियों और रहवासियों से सुरक्षा साफ सफाई ट्रैफिक ओर अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

स्थानीय मोहन टॉकीज से शाम को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह दल बल के साथ शहर में निकले सबसे पहले धानमंडी पुलिस चौकी को चेक कर स्थानीय व्यापारी पंकज अग्रवाल और अन्य लोगो से वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे ओर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की इसके बाद एमजी रोड पर दुकानदारों ने कलेक्टर एसपी से चर्चा के दौरान निकलने वाले चल समारोह व जुलूस में बजने वाले तेज आवाज वाले डीजे साउंड से घरों के बल्ब लाइट फूटने ओर बुजुर्गों को दिक्कत होने की बात कही जिस पर एसपी श्री सिंह ने सीएसपी को जल्द डीजे संचालकों की बैठक बुलाकर समझाइश देने की बात कही साथ ही कलेक्टर श्री मिश्रा ने साउंड विज़िबिलिटी चेक करने की बात कही।

इसके बाद प्रशासन का काफिला आनंद चौपाटी पहुँचा जहाँ कलेक्टर एसपी ने फूल माला दुकान संचालक से फूलों की खेती और भाव को लेकर चर्चा की इस दौरान व्यापारियों द्वारा शौचालय को लेकर समस्या बताई जिस पर कलेक्टर ने नपा सीएमओ को नया शौचालय बनवाने को कहा उसके बाद हार्डवेयर व्यापारियों ने कलेक्टर से वन साईड पार्किंग को लेकर चर्चा की जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम रोशनी पाटीदार को जरूरी निर्देश दिये।
सुराना स्टोर्स के सामने कामकाजी महिलाओं ने महिला शौचालय को लेकर समस्या बताई जिस पर कलेक्टर ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
वही स्थानीय बोहरा समाज के लोगो ने कलेक्टर एसपी से चर्चा करते हुए शहर हित में सहयोग देने की बात कही।
जिसके बाद प्रशासनिक अमला राजवाड़ा पर पहुँचा जहाँ कलेक्टर एसपी ने मीडिया और स्थानीय दुकानदारों से खुशनुमा माहौल में चाय पर चर्चा की।

राजवाड़ा क्षेत्र के व्यापारियों ने कलेक्टर एसपी को पार्किंग व अन्य समस्याओं से अवगत कराया जिस पर कलेक्टर ने मोके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये।
इस संबंध में कलेक्टर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज शहर का मौसम बहुत अच्छा है शहर का बहुत पुराना ओर गौरवशाली इतिहास है।काफी दिनों से जनता के बीच आकर उनकी समस्याओं को सुनने का मन था आने वाले त्यौहार व चुनाव भी है तो शहर का मौसम देखने के लिए हम सभी सड़को पर आए है।
जिला बड़ा है अन्य क्षेत्रों की समस्याओं की जानकारी तो मिल जाती हैं लेकिन जिला मुख्यालय की समस्या अधिक आती हैं तो उन्हें देखने का अवसर मिला।
जब कलेक्टर से शहर में चल रही गतिविधियों और फिजाओ को लेकर चर्चा की तो उन्होंने कहा कि फिजा तो यही है कि शहर का मौसम बहुत अच्छा है लोगों से बात करके भी यही महसूस हुआ कि लोग खुश हैं।
कलेक्टर ने कहा कि किसी के मन मे कुछ संशय हो भी तो में कहना चाहूंगा कि शहर में अमन शांति बनी रहे।शासन प्रशासन सर्वोपरि है अगर ऐसी स्थिति बनती है तो प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठता आया है एवं आगे भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के उचित कदम उठाएगा।
