धार।
आमजन को अपने सुनहरे भविष्य के लिए मतदान करना आवश्यक है इस बात से सभी भली भांति परिचित हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे है जिन्हें अब तक अपने मताधिकार की ताकत का अंदाजा नहीं है।
ऐसे ही लोगों को जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग व स्थानीय प्रशासन लगातार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कई प्रतियोगिताओं के माध्यम से जनजागरूकता फैला मतदान प्रतिशत बढ़ाने के जतन करते आया है।

लेकिन धार जिले के एक अधिकारी ऐसे है जो अपने स्तर पर मतदाताओं खास कर युवा मतदाता व पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को बेहतरीन कविताओं के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
जी हाँ हम बात कर रहे हैं धार विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार सुरेश नागर की जिनकी “लोकतंत्र का त्यौहार” शीर्षक से लिखी खूबसूरत कविता आज कल सोश्यल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है साथ ही मतदाताओं को मतदान के लिए उत्साहित भी कर रही है श्री नागर की यह कविता आजकल सोश्यल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

लोकतंत्र का त्यौहार मनायें
आओ मिलकर मतदान करायें।
जिम्मेदारी है यह सबकी, उन्हें बतायें
आओ मिलकर मतदान कराये।
छोड़ जरूरी काम सभी इसे निभायें,
मतदान दिवस को छुट्टी न मनायें लोकतंत्र का त्यौहार मनायें आओं मिलकर मतदान कराये।
जाति पाति धर्म का भेद मिटायें, निष्पक्ष निर्भीकता स्वतंत्रता का ज्ञान कराये आओ मिलकर मतदान करायें ।
किसी कारण से है परदेश में फोन लगाकर उन्हें बुलाएं
आओं मिलकर मतदान कराये।
आने वाला दीपोत्सव का त्यौहार,उसके जैसा इसे मनाये मतदान रूपी दीपक जरूर जलायें।
जगमग रोशन हो भविष्य सबका इस आशा को ह्रदय जगाये लोकतंत्र का त्यौहार मनायें।
आओ मिलकर मतदान कराये चेहरे पर मधुर मुस्कान , ऊँगली पर स्वाही लगवाये।
इस फोटो को लेकर अपना स्टेट्स लगाये,आओ मिलकर मतदान करायें लोकतंत्र का पावन त्यौहार मनायें।
इसके पूर्व भी तहसीलदार सुरेश नागर द्वारा आमजन सहित युवाओं को जागरूक करने व राष्ट्र निर्माण के प्रति लिखी गई कविताएं आमजन सहित युवाओं को काफी पसंद आई है जो सोश्यल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
