MadhyaPradesh News Track
राजनेतिक

धार के दामाद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया जिले भर में भाजपा ने मनाया जश्न

केजरीवाल जैसे शातिर को धार के दामाद प्रवेश वर्मा ने हराया – निलेश भारती

धार।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया है सबसे बड़ा उलटफेर नई दिल्ली विधानसभा सीट से हुआ है जहाँ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा व विधायक नीना वर्मा के दामाद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने करारी मात दी है। धार के दामाद प्रवेश वर्मा की जीत पर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया है दिल्ली में भाजपा की जीत पर जिला कार्यालय पर आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने शहर में वाहन रैली निकाली।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर व भाजपा जिला अध्यक्ष महंत नीलेश भारती ने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर विश्वास जताकर प्रचंड बहुमत से पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाया है उन्होंने यह साबित किया है कि वे अब आम आदमी पार्टी व उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल के झूठ-फरेब में आने वाले नहीं है भाजपा की इस जीत का श्रेय मतदाताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व शीर्ष नेतृत्व को जाता है आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धार के दामाद प्रवेश वर्मा ने बुरी तरह हराया हे इससे यह साबित होता हे कि अरविंद केजरीवाल के झूठे वादों से दिल्ली की जनता त्रस्त थी।
धार की जनता के लिए आज गर्व की बात हे कि केजरीवाल जैसे शातिर को पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के दामाद प्रवेश वर्मा ने प्रचंड बहुमत से हराया है।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर संभागीय संगठन प्रभारी राघवेंद्र गौतम भाजपा शहर जिला अध्यक्ष निलेश भारती और ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल उपस्थित थे।

धार जिला भाजपा कार्यालय पर दिल्ली की जीत पर जश्न मनाया-

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर भव्य आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई भाजपा की प्रचंड जीत केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की हार पर धार में कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह था और यह उत्साह हो भी क्यों ना केजरीवाल जैसे झूठ बोलने वाले को हराने वाले प्रवेश वर्मा धार के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के दामाद हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ.शरद विजयवर्गीय भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम और जयराज देवड़ा पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल अनिल जैन बाबा बसंती लाल जैन कमल जैन शिव पटेल कालीचरण सोनवानीया मनीष प्रधान दीपक सिंह रघुवंशी विशाल राठौर पुरुषोत्तम चौहान सन्नी होड़ा देवेंद्र रावल बादल मालवीय महेश बोडाने कैलाश पिपलोदिया अंकित जैन राकेश दुर्गेश्वर अनिल राठौड़ शैलेंद्र चौरसिया राहुल परमार गिरीश सोलंकी विजय बारिया रतन भाभर भय्युराम देवांग पवार आदि उपस्थित थे।
यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

 

 

Related posts

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ.सनवर पटेल के स्वागत की तैयारी जोरों पर

madhyapradeshnewstrack

धार विधानसभा सीट से दोनों दलों में दावेदारों की फ़ौज

madhyapradeshnewstrack

तीनो मुस्लिम बाहुल्य वार्डो में कांग्रेस जीत की दहलीज पर

madhyapradeshnewstrack

निष्कासन के बजाए बागियों को बांटे पद तो दिल्ली में मचा बवाल, प्रदेश कार्यकारिणी पर तत्काल लगाई रोक

madhyapradeshnewstrack

जनजाति सम्मेलन को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित जिले के 40 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे

madhyapradeshnewstrack

धार में भाजपा को झटका नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित कई पार्षद राजू के समर्थन में उतरे मैदान में

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment