MadhyaPradesh News Track
क्राइम

क्लिनिक बंद कर घर जा रहे व्यक्ति के साथ हुई लुट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया खुलासा

झाबुआ/राणापुर(मुजफ्फर शेख)
झाबुआ जिले के राणापुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने मात्र 48 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लुटा गया माल जप्त किया है।


जानकारी के अनुसार घटना 12 जून की रात दस बजे के आसपास की बताई गई है जिसमे तीन अज्ञात बदमाशों ने फरियादी गोपाल पिता नरसिंह रावत निवासी ग्राम बलोला छोटी थाना झाबुआ के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
फरियादी क्लीनिक बंद कर अपने भाई के साथ मोटर साईकिल से घर जा रहे थे तभी रास्ते मे तीन अज्ञात बदमाश मोटर साईकिल के आगे आ गये और फालिया दिखाकर डरा धमका कर फरियादी का ओपो कंपनी का मोबाईल पर्स नगदी 9 हजार रुपये हाथ का चांदी का कड़ा रुपये तथा फरियादी के भाई का रेडमी कंपनी का मोबाईल पर्स जिसमे 5 हजार रुपये थे कुल सामान व नगदी किमती 85000 रुपये का लूट कर भाग गये फरियादी की सुचना पर थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 252/2025 धारा 309(4) BNS का मामला दर्ज कर जांच में लिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने तत्काल प्रकरण के आरोपीयो की तलाश कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये जिसके चलते एएसपी प्रेमलाल कुर्वे एसडीओपी झाबुआ रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर दिनेश रावत के नेतृत्व में अलग अलग टीम बना कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी वही मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया था।
टीआई को मुखबीर से मिली सुचना पर आरोपी अर्जुन पिता रागु बारिया सेनु पिता सागरसिहं बारिया करण पिता रायचन्द्र बारिया सभी निवासी बलोला बडी को गिरफ्तार करते हुए आरोपियो के कब्जे से दो तेज धारदार फालिया दो मोबाईल चांदी का कडा व नगदी बरामद किया गिरफ्तारशुदा आरोपीयो को न्यायालय झाबुआ पेश किया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में मे थाना प्रभारी राणापुर दिनेश रावत उपनिरीक्षक राहुल भिडे सहायक उपनिरीक्षक हीरालाल गिरवाल सहायक उपनिरीक्षक रमेश मिनावा प्रधान आरक्षक तेरसिह आरक्षक दिनेश गरासिह शिवा ऐलाम सिहं एवं आरक्षक संजु का महत्वपुर्ण व सरहानीय योगदान रहा ।

Related posts

क्राईम ब्रांच ने बोला जुए के अड्डे पर धावा लाखों रुपये के साथ 32 जुएबाज पकड़ाए

madhyapradeshnewstrack

गुण्डो ने मचाया भवानी नगर में आतंक,दलित समाज ने किया कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव

madhyapradeshnewstrack

भूमाफियाओं के हौंसले बुलंद कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के साथ ही जमीन मालिक पर धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला

madhyapradeshnewstrack

आज़ाद नगर में हुई बच्ची की हत्या पर सख्त हुए मुख्यमंत्री जल्द आरोपी को सजा दिये जाने के निर्देश

madhyapradeshnewstrack

किसान की हत्या करने वाला डकैत गिरफ्तार, नजरू सरपंच का हत्यारा भी धराया

madhyapradeshnewstrack

झाबुआ जिले में अवैध शराब का परिवहन जोरों पर राणापुर पुलिस ने लाखों रुपये की अवैध शराब पकड़ी

Leave a Comment