MadhyaPradesh News Track
राजनीतिक

मांडव का “गढ़” जीती भाजपा,मनाया विजयोत्सव

धार। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव यादव एवं जिला संगठन के नेतृत्व में बदनावर व मांडव नगर पंचायत एवं निकाय परिषद के चुनाव में विजयश्री हासिल की है। बदनावर की कुल 15 वार्ड में से 10 पर भाजपा 4 वार्ड में कांग्रेस और 1 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार जीतकर आये हैं इसी प्रकार मांडू नगर परिषद के चुनाव में कुल 15 वार्डो में से भाजपा के उम्मीदवार 11 वार्डो में जीतकर आये है और 04 वार्ड में ही कांग्रेस के उम्मीदवार जीते जबकि कुल 15 वार्ड में से 11 वार्ड में भाजपा व 4 वार्ड में कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी घोषित हुये है।

ज्ञात हो कि केबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह द्वारा बदनावर में जो विकास कार्यो की गंगा बहाई हैं एवं मांडव नगर परिषद में पूर्व अध्यक्ष मालती जयराम गावर के नेतृत्व में भाजपा की परिषद थी और पुनः जिला महामंत्री जयराम गावर के नेतृत्व में ही भाजपा के उम्मीदवार 10 वार्डो में जीतकर आये हैं और भाजपा की दोनों जगह पुनः परिषद बनने जा रही है ।

नगरीय निकाय चुनाव में समूचे प्रदेश सहित जिले के बदनावर और मांडव नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय होने पर भाजपा जिला संगठन द्वारा बुधवार को जिला कार्यालय पर विजयोत्सव मनाया गया ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा और भाजपा के विकास की जीत हैं,मांडव नगर परिषद में जीत श्रीमती मालती जयराम गावर द्वारा किये गये विकास कार्यो की जीत है। हमारे देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, जिला संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की जीत है। नगर परिषद में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए संगठन के द्वारा जो निर्देश मिलेंगे उसी अनुसार ही परिषद का गठन होगा। भाजपा में संगठन ही सर्वोपरि निर्णय लेता है, उन्होंने कहा कि आगामी जिला पंचायत और जनपद पंचायत में भी स्पष्ट बहुमत से जीतेंगे । यह समूचे भाजपा संगठन के नेताओं की जीत है। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बदनावर व मांडव नगर के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि मतदाताओं ने जो विश्वास हम पर किया है और जीत दिलाई है उस पर हम विकास कार्य करके हम खरे उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी पं.संजय शर्मा द्वारा दी गई।

 

Related posts

भाजपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनवाने संगठन ने कसी कमर दिग्गज नेताओं को बनाया जनपद पंचायत चुनाव प्रभारी

राणापुर में लाखों रुपय के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया

डॉ.मुखर्जी के संकल्प को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया – राजीव यादव

madhyapradeshnewstrack

सरदार सिंह मेडा ने मारी बाजी,जिला पंचायत अध्यक्ष बने

madhyapradeshnewstrack

नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत

पूर्व मंत्री उमंग सिंघार व कांग्रेस अध्यक्ष गौतम का हुआ मिलन

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment