धार@राकेश साहू
भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में पार्टी ने बदनावर व मांडव नगर पंचायत परिषद के चुनाव में विजय हासिल की है।
बदनावर के कुल 15 वार्ड में से 10 पर भाजपा 4 वार्ड में कांग्रेस और 1 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार जीतकर आये हैं इसी प्रकार मांडू नगर परिषद के चुनाव में समाचार लिखे जाने तक कुल 15 वार्डो में से भाजपा के उम्मीदवार 10 वार्डो में जीतकर आये है और 3 वार्ड में कांग्रेस के उम्मीदवार जीते जबकि वार्ड क्रमांक 1 व 15 में कांटे का मुकाबला चल रहा है और टाई होने की स्थिति है टाई होने के बाद वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा व वार्ड क्रमांक 15 में कांग्रेस के उम्मीदवार को विजयी घोषित किया गया है।
कुल 15 वार्ड में से 11 वार्ड में भाजपा व 4 वार्ड में कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी घोषित हुये है।

आपको बता दे कि पूर्व में जयराम गावर के नेतृत्व में भाजपा की परिषद थी और पुनः जयराम गावर के नेतृत्व में ही भाजपा के उम्मीदवार 10 वार्डो में जीतकर आये हैं और भाजपा की पुनः परिषद बनने जा रही हैं।
संवाददाता ने जयराम गावर से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि यह जीत हमारे द्वारा किये गये विकास कार्यो की जीत है।हमारे देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष संगठन के कार्यकर्ताओं की जीत है। नगर परिषद में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए संगठन के द्वारा जो निर्देश मिलेंगे उसी अनुसार ही परिषद का गठन होगा।
भाजपा में संगठन ही सर्वोपरि निर्णय लेता है यह समूचे भाजपा संगठन के नेताओं की जीत है साथ ही जयराम गावर ने मांडव नगर के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि मतदाताओं ने जो विश्वास हम पर किया है और जीत दिलाई है उस पर हम विकास कार्य करके हम खरे उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे मांडव में विकास की कोई कमी नही रहने देंगे मैं मांडव की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ।
