MadhyaPradesh News Track
राजनीतिक

पंचायत चुनाव में मिली जीत से भाजपा में जश्न का माहौल,जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का बनने का दावा

धार✍️विक्की सैयद..

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगर परिषद के चुनावों व अधिकतर जनपद पंचायतो में मिली जीत से भाजपा उत्साहित नजर आ रही है साथ ही जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में भाजपा के तेरह उम्मीदवार जीत कर आए हैं वही बदनावर नगर परिषद के चुनावों में अधिकांश वार्डों में भाजपा प्रत्याशी जीत गए है एवं भाजपा के ही एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है यहाँ भाजपा की परिषद बन रही है वही मांडव नगर परिषद चुनाव में भी भाजपा को जीत की उम्मीद है।

चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत मिलने पर केबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव पत्रकारों से रूबरू हुए।
उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि निश्चित तौर पर जिला पंचायत में भी भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होगा कांग्रेस में गुटबाजी की वजह से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के ही पांच दावेदार है।आकड़ो का दावा करने वाले कांग्रेस गुट के एक नेता पहले कहते थे कौन है उमंग सिंघार में नहीं जानता आज उनके घर पर दस्तक दे रहे है। जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा संगठन का ही कार्यकर्ता बनेगा मुझे पूरा विश्वास है।

मंत्री दत्तीगाँव ने भाजपा में गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि ये सिर्फ विपक्ष द्वारा फैलाई गई अफवाह है मंत्री ने एक तस्वीर मीडिया को दिखते हुवे कहा कि हमारे जिला पंचायत के तेरह सदस्य एक साथ है वही कांग्रेस के सदस्य अलग अलग गुटों में घूम रहे है मंत्री राजवर्धन सिंह ने चुनाव जीते दोनो निर्दलीय सदस्यों से भाजपा और विकास का साथ देने की अपील भी की।

केबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में निर्दलीय जीते कपिल सोलंकी की तारीफ करते हुए उनसे विकास के साथ जुड़ने की अपील की वही दूसरी निर्दलीय प्रत्याशी राजू बेन के विषय मे कहा कि कांग्रेस ने उन्हें जिला पंचायत के टिकट के लायक नहीं समझा राजु बेन को पार्टी से निलंबित कर दिया अब वो उन्हें विधायक के टिकिट एवं जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रलोभन दे रहे हैं
कांग्रेस जिला अध्यक्ष अपने भाई को जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाना चाहते है अब राजू बेन को तय करना है कि क्या ऐसी पार्टी उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष या विधायक के टिकट के लायक समझेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा था और जनता ने भी पार्टी प्रत्याशियों को वोट के रूप में जो अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया है, वह विकास के लिए ही है। पार्टी प्रत्याशियों को इस चुनाव में जिले में जो बहुमत मिला है, जनता ने उनके ऊपर जो भरोसा जताया है, इससे विकास के प्रति उनकी जिम्मेदारी बढ़ी है और आने वाले समय में ग्रामीण निकायों में विकास के नए आयाम खुलेंगे।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान जिला महामंत्री सन्नी रिन एवं जिला भाजपा मीडिया प्रभारी संजय शर्मा भी मौजूद रहे।

 

 

Related posts

मांडव का “गढ़” जीती भाजपा,मनाया विजयोत्सव

पूर्व मंत्री उमंग सिंघार व कांग्रेस अध्यक्ष गौतम का हुआ मिलन

madhyapradeshnewstrack

डॉ.मुखर्जी के संकल्प को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया – राजीव यादव

madhyapradeshnewstrack

जिलाध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में मांडू व बदनावर में बहुमत लेकर आई भाजपा

madhyapradeshnewstrack

नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत

सरदार सिंह मेडा ने मारी बाजी,जिला पंचायत अध्यक्ष बने

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment