MadhyaPradesh News Track
मध्यप्रदेश

घर मे बेलन सड़क पर लाठी चलाएंगी महिलाएं

इंदौर(सिटी रिपोर्टर आरिफा शेख)
कहते हैं शराब कई घरों को बर्बाद कर देती है शराब पीने के बाद व्यक्ति सबसे पहले अपने ही घर मे शेर हो जाता है सोम रस के नशे में चूर व्यक्तियों के महिलाओं से छेड़छाड़ करने, सड़क पर हंगामा करने पत्नी बच्चो से मारपीट करने हुडदंग करने के किस्से आम है व अधिकतर सड़क दुर्घटनाए शराब पीकर वाहन चलाने से होती है।

इन्ही सब बातों को लेकर जिंसी क्षेत्र की नारी शक्ति ने मोर्चा खोल दिया है रहवासी क्षेत्र में खुली शराब दुकान का जमकर विरोध हो रहा है।
इंदौर के जिंसी क्षेत्र मे महिलाओ ने शराब दुकान मे ताला लगा दिया है महिलाओ का कहना है कि यहाँ शराब दुकान किसी कीमत पर नही खुलने देंगे।
यह इलाका पहले ही संवेदनशील है साथ ही यहाँ मंदिर मस्जिद ओर अन्य धार्मिक स्थल है यहाँ अगर शराब दुकान खुली तो यहाँ महिलाओ बच्चो का निकालना मुश्किल हो जाएगा महिलाओ का कहना है कि खुद को मामा बताने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था जहाँ शराब दुकानों का विरोध होगा वहाँ शराब दुकान बंद कर दि जाएगी तो यहाँ हम विरोध कर रहे है ये दुकान बंद की जाए वरना हम लाठि चलाएंगे।

रहवासी साक्षी शुक्ला यादव ने बताया शराब दुकान खुलने से दिनभर यहाँ असामाजिक तत्वों व शराबियों का डेरा रहेगा महिलाओं बच्चियों का निकलना दूभर हो जाएगा रहवासी क्षेत्र में नियम विरुद्ध खुल रही शराब दुकान का हम विरोध करते है।

वही जिंसी क्षेत्र में लगातार शराब दुकान को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है महिलाओं द्वारा किये जा रहे मोन प्रदर्शन को जमकर समर्थन मिल रहा है आज विरोध प्रदर्शन में विधायक संजय शुक्ला एवं पार्षद अनवर दस्तक भी पहुँचे व महिलाओं के प्रदर्शन में शामिल होकर शराब दुकान बंद करने की मांग की।

Related posts

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मुस्लिम समाज धार ने विजय स्तंभ पर किया विरोध प्रदर्शन मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

madhyapradeshnewstrack

वाह ठाकरे साहब आपने तो कमाल कर दिया धार पुलिस का सर फख्र से उचा हो गया है

madhyapradeshnewstrack

निष्कासन के बजाए बागियों को बांटे पद तो दिल्ली में मचा बवाल, प्रदेश कार्यकारिणी पर तत्काल लगाई रोक

madhyapradeshnewstrack

अबकी बार मुँह खोला तो देश के मुखिया को ही कटघरे में खड़ा कर दिया……..

madhyapradeshnewstrack

बारीश से फसलें हुई बर्बाद, विधायक ने की मुआवजे की मांग

madhyapradeshnewstrack

जहां कभी नावों से पार होती थी जिंदगी अब पुल पर दौड़ रहा विकास 15 हजार से अधिक ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment