MadhyaPradesh News Track
स्वास्थ्य

भगवान भरोसे चल रहा बाकानेर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,ग्रामीण परेशान

मनावर(फिरोज खान)

मनावर क्षेत्र के बाकानेर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे चल रहा है धीरे-धीरे यहाँ से डॉक्टरों का पलायन लगातार जारी है।
डॉक्टर विहीन होते इस अस्पताल में यहां पूर्व पदस्थ डॉक्टर ब्रह्म राज कौशल को धामनोद ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर बनाया गया हैं लेकिन इनका वेतन बाकानेर से निकल रहा है जबकि उन्हें धरमपुरी पदस्थ किया गया हैं।
डॉक्टर कौशल को यहा से पद मुक्त किया गया है तथा
डॉ. निलेश पाटीदार उच्च शिक्षा के लिए इंदौर चले गए हैं और हाल ही में संविदा नियुक्ति पर कार्य कर रहे डॉक्टर शुभम जयसवाल ने त्यागपत्र दे दिया है ऐसी स्थिति में आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों के हाल बेहाल हो गए हैं उन्हें देखने वाला कोई नहीं है।
एक अकेले ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ वीरेंद्र धारवे ओपीडी मरीजों को देखें या आईपीडी साथ ही विभागीय मीटिंग भी अटेंड कैसे करें।


इस संबंध में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर वीरेंद्र धारवे ने बताया की कलेक्टर महोदय सहित एसडीएम एवं
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र के माध्यम से समस्या से अवगत करा दिया है निवेदन किया है कि जल्द नवीन चिकित्सको की नियुक्ति कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाकानेर में पदस्थ करें।
वही वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल सिसोदिया, सुनील जयसवाल,सरपंच अनीता दद्दू सिंह चौहान ने जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी सहित
सांसद छतर सिंह दरबार व क्षेत्रीय विधायक हीरालाल अलावा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को शीघ्र ही बाकानेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों को पदस्थ करने की मांग की है।

Related posts

राणापुर नगर परिषद अध्यक्ष ने साफ सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया

स्वस्थ्य किडनी सुरक्षित गर्भावस्था प्रोजेक्ट के तहत निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन हुआ

madhyapradeshnewstrack

शुगर ब्लड प्रेशर सहित हार्ट के मरीजों के लिए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अशोक जैन ने जारी किया रमजान चार्ट

madhyapradeshnewstrack

प्रेस क्लब ने दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश,फलदार पौधे लगाए

madhyapradeshnewstrack

गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती पर प्रेस क्लब ने किया रक्तदान शिविर आयोजित

madhyapradeshnewstrack

सिविल सर्जन की अपील पर निजी चिकित्सक संगठन ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शुरू किया

Leave a Comment