MadhyaPradesh News Track
राजनेतिक

तीनो मुस्लिम बाहुल्य वार्डो में कांग्रेस जीत की दहलीज पर

धार।(विक्की सैयद)
नगर निकाय चुनावो की हो रही मतगणना में धार नगर पालिका के तीन मुस्लिम बाहुल्य वार्ड में सबकी निगाहें टिकी हुई थी।
कांग्रेस का वोट बैंक कहे जाने वाले वार्ड क्रमांक-14-15-16 में तमाम विरोधियों को धता बताते हुए अपने दम पर कांग्रेसी उम्मीदवार बढ़त हासिल कर जीत की ओर अग्रसर है।


बात की जाए वार्ड क्रमांक-14 की तो यहाँ से शहनाज लियाकत पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नाहिद जुनैद पठान व पूर्व पार्षद निर्दलीय उम्मीदवार हुरा मसीत अली कल्लू नेता,फिजा बी इस्लामुद्दीन से 4 राउंड में 700 वोट से आगे चल लगभग जीत की ओर अग्रसर है।

ताजा जानकारी के अनुसार शहनाज लियाकत पटेल 948  वोट से जीत गए है।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-15 के कांग्रेसी प्रत्याशी जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष करीम कुरैशी ने 84 वोट से निर्णायक जीत हासिल कर ली है भाजपा उम्मीदवार साबिर खान एवं मजबूत निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व पार्षद पति शकील खान चारो खाने चित हो गए है यहाँ से करीम कुरेशी 84 वोटों की निर्णायक बढ़त लेकर जीत गए है।
आपको बताते चलें कि शहर के सबसे चर्चित मुस्लिम बाहुल्य वार्ड मोहन टाकीज क्षेत्र उटावद दरवाजा वार्ड नंबर 16 की तो यहाँ तमाम विरोधियों को धता बता कर अल्पसंख्यक कांग्रेस से जुड़े तमाम नेताओ एवं चुनिंदा वार्ड वासियों के अरमानों पर पानी फेरते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम के कट्टर समर्थक पूर्व बाहुबली पार्षद रईस शेख अपनी पत्नी पूर्व पार्षद शकीला शेख को अपने राजनीतिक करियर की अहम जीत दिलवाते हुए 87 वोट से जीत का परचम लहरा रहे हैं।
इस वार्ड में रईस शेख के घोर विरोधी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता समर्थक व पूर्व पार्षद के सहयोगी सभी निर्दलीय प्रत्याशी पूरी तरह से खेत हो गए हैं।
वही भाजपा प्रत्याशी नाहिद समीर बेग भी कुछ कमाल नहीं कर पाई है ओर रईस शेख ने एक बार फिर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौतम के सामने खुद को साबित कर दिया है।

(मतगणना स्थल से लाईव-विक्की सैयद)

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जन आभार यात्रा में हुए शामिल शहर में किया विशाल रोड़ शो

कांग्रेस नेताओं ने कारम डेम पर किया झंडावंदन,शिवराज सरकार पर लगाए आरोप

madhyapradeshnewstrack

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब और किसानों की ताकत बढ़ी- केंद्रीय मंत्री तोमर

madhyapradeshnewstrack

धार के दामाद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया जिले भर में भाजपा ने मनाया जश्न

madhyapradeshnewstrack

कांग्रेस के तिरला ब्लॉक प्रभारी राजेश राठौर व सह प्रभारी पंकज लोधा ने संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया

madhyapradeshnewstrack

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ.सनवर पटेल के स्वागत की तैयारी जोरों पर

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment