धार।
मध्यप्रदेश के धार की रहने वाली अनम खान ने पिछले दिनों कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में सम्पन्न हुई ग्रेपलिंग एशियाई चैंपियनशिप में अपनी प्रतिद्वंदी को उसी के देश में पराजित कर फाइनल राउंड में शानदार जीत हासिल कर अपने शहर के साथ अपने मुल्क का नाम पूरी दुनिया मे रौशन किया अनम खान दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में क्लास 10वीं की स्टूडेंट है इनके पिता धार शहर के बिजनेस मेन हैं।
अनम खान ने कजाकिस्तान की ज़मीन पर जूनियर अंडर फिफ्टीन 60 किलोग्राम में फाइनल मुकाबला जीतकर हिंदुस्तान की पहली महिला खिलाड़ी होने का खिताब हासिल किया अनम ने दो गोल्ड मैडल जीते उन्हें जब गोल्ड मैडल दिया जा रहा था तब भारत के राष्ट्र गान की धुन बज रही थी व भारतीय प्रशंसकों में खुशी की लहर थी अनम की इस कामयाबी पर धार का हर शख्स खुश है उन्हें और उनके घरवालों को मुबारकबाद दी जा रही है।
बधाई के इस सिलसिले में ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी ने अनम का स्वागत कर बधाई दी।
हज वेलफेयर सोसायटी के नेशनल जनरल सेक्रेट्री सैय्यद रियाज़ साहब के नेतृत्व में सोसायटी के सदस्यों ने खिलाड़ी अनम एवं उनके पिता मुजीब खान का का उनके घर जा इस्तकबाल किया सोसायटी की जानिब से तौसीफ नामा देकर उनका एजाज़ व इकराम किया उनके वालिद वालिदा को व घर के तमाम लोगों को मुबारकबाद पेश की व अनम के बेहतरीन मुस्तकबिल की दुआएं की।
