MadhyaPradesh News Track
राजनेतिक

धार में मुख्यमंत्री के रोड़ शो से पहले युंका जिला अध्यक्ष नजरबंद कई कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार

धार।
आज धार जिले के सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहनखेड़ा राजगढ़ में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना सेना महासम्मेलन ओर रोड़ शो में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने के चंद घंटों पहले पुलिस ने नारेबाजी कर रहे जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष नपा नेता प्रतिपक्ष करीम कुरैशी सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद करते हुए अज्ञात स्थान पर भेज दिया है।

प्रदेश में आदिवासियों पर लगातार हो रहे अत्याचार को लेकर धार में मुख्यमंत्री का काफिला रोक काले झंडे दिखाने की फिराक में इकठ्ठा हो रहे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे कोतवाली टीआई दीपक सिंह चौहान नोगाँव टीआई आनंद तिवारी समेत भारी पुलिस अमले ने अपनी कस्टडी में लेते हुए बसों के माध्यम से अज्ञात स्थान पर रवाना कर दिया है।इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई।
जिला युंका अध्यक्ष करीम कुरैशी ने बताया कि आज धार जिले में होने वाले कार्यक्रमों में मध्य प्रदेश के घोषणा वीर मुख्यमंत्री रोड़ शो का विरोध कर उन्हें काले झंडे दिखाए जाने थे मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई कई घोषणा अभी तक पूरी नहीं हुई है प्रदेश में आदिवासियों पर लगातार अत्याचार किया जा रहा है और मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणा करने में व्यस्त हैं।
जिला युवक कांग्रेस ने पुलिस पर भी तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि युवा साथियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अज्ञात स्थानों पर पर भेजा जा रहा है पुलिस ने भाजपा के दबाव में राजगढ़ से लगाकर घाटाबिल्लोद तक कई जगह युवा साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने जिला युंका अध्यक्ष करीम कुरेशी,सरदारपुर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष यतींद्र पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन गहलोत राजगढ़, धीरज पाटीदार अमझेरा, अरविंद पाटीदार तिरला,संदीप रघुवंशी, लखन चौहान, रत्नेश जांगड़े,नरेंद्र वाघेला आईटीआई जिला संयोजक कृष्णा पाटीदार दसई सहित कई युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

धार में भाजपा को झटका नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित कई पार्षद राजू के समर्थन में उतरे मैदान में

madhyapradeshnewstrack

धार विधानसभा सीट से दोनों दलों में दावेदारों की फ़ौज

madhyapradeshnewstrack

पीथमपुर आए कमलनाथ, भाजपा सरकार पर गरजे

madhyapradeshnewstrack

कांग्रेस विधायकों के लिए मांडव में होगा नव संकल्प शिविर का आयोजन

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ.सनवर पटेल के स्वागत की तैयारी जोरों पर

madhyapradeshnewstrack

व्यापमं से भी बड़ा है पोषण आहार महाघोटाला-पारस सकलेचा

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment